डब्ल्यू आरडी के भ्रष्टाचार पर की गई थी शिकायत- सामाजिक कार्यकर्ता ने भोपाल में दर्ज कराई थी शिकायत सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीजल संसाधन में हुए व्यापक भ्रष्टचार को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता की शिकायत पर लोकायुक्त संगठन भोपाल ने तत्कालीन आयुक्त गोपाल चन्द्र डॉड, तत्कालीन कलेक्टर साकेत मालवीय, सीईओ जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशू तिवारी, तत्कालीन कार्यपालन यंत्री डिवीजन महान नहर संभाग सीधी एसएम तिवारी के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 200/ई/2024 दर्ज किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह परिहार ने लोकायुक्त के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की है जिसमें उल्लेख किया है कि जल संसाधन डिवीजन के अन्तर्गत बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बगैर राशि का भुगतान होना पाये जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव घोटे द्वाराहिमांशु तिवारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया जिसमें उक्त समिति द्वारा निष्कर्ष में यह प्रतिवेदन दिया गया। उपरोक्तानुसार कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग जिला सीधी एसएम तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी कुसमी अरुण कुमार सिंह जल संसाधन विभाग द्वारा सक्षम अनुमति के बिना तकनीकी स्वीकृति 112 कार्यों में राशि रूपये 1922.85 लाख की जारी कर नियम विरुक्ष 1431.91 लाख रूपये काव्यय किया गया है जिसके लिये सम्बन्धित विभाग के अधिकारी कर्मचारी दोषी है। तथा जनपद पंचायत कुसमी द्वारा 16 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव ग्राम रोजगार सहायक द्वारा पदीय कर्तव्यों का निर्वहन न करते हुये जिले के सक्षम स्वीकृक्ति के बिना नियम विरूद्ध प्रशासनिक स्वीकृति कार्यों का जियो टैग-लेबर नियोजन का कार्य किया गया, जिसके लिये सम्बन्धित ग्राम पंचायत दोषी है। सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के ग्रामीण यात्रिकी सेवा एवं मनरेगा के सम्बन्धित उपयंत्री तथा जनपद पंचायत के द्वाराकार्यों के जियो टैग का सत्यापन-मस्टर रोल जारी किये गये हैं। जिसके लिये जनपद में पदस्थ अमले की भी सहभागिता परिलिक्षित होती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ रेप व हत्या मामले में बंद व हड़ताल । पीएम आवास का सीपेज जांच में टीम गठित