कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप तथा हत्या को लेकर मध्य प्रदेश आईएमए के आवाहन पर महू के आई एम ए द्वारा शनिवार को काम बंद हड़ताल शहर में एक रैली निकाली गई। “वी वांट जस्टिस” के नारों के साथ निकाली गई इस रैली में महू आईएमए के डॉक्टर के अलावा अस्पतालों में कार्यरत नर्स तथा अन्य स्टाफ के साथ महू अभिभाषक संघ के अध्यक्ष स्वदेश दत्त पांडे सचिव भारत सिंह ठाकुर आदि सदस्य भी थे। विरोध स्वरूप निकाली गई इस रैली में प्रमुख रूप से महू आईएमए के अध्यक्ष डॉ सौरभ तिवारी डॉ राहुल मेवाड़ा डॉक्टर प्रखर अग्रवाल डॉ हेमंत नेनावा डॉ संगीता मेवाड़ा डॉ श्रीमती जोहर डॉ स्वर्ण। दुबे डॉ अनुपम श्रीवास्तव आदि अनेक डॉक्टर रैली में उपस्थित थे।रेड क्रॉस हॉस्पिटल से प्रारंभ हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कोतवाली चौराहा पर पहुंची जहां पर नायब तहसीलदार राधा वल्लभ धाकड़ को ज्ञापन सोपा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोलकाता मे डॉ. के साथ हुई घटना के बाद इंदौर के जूनियर और सीनियर डॉ ने निकाला कैण्डल मार्च.. तत्कालीन कमिश्रर, कलेक्टर सहित अन्य पर दर्ज हुआ लोकायुक्त में मामला