इस ख़बर से सीख लेने की है जरूरत… जागरुकता है जरूरी…. मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले का ये मामला सुर्ख़ियों में बन हुआ है. इसका चौंकाने वाला पहलू ये है कि अभियुक्त ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर आदिवासी लड़कियों को फंसाया, उसके बाद दुष्कर्म की घटाना को अंजाम दिया। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ग़रीब परिवार की आदिवासी लड़कियों को सरकारी स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर सुनसान जगह बुला कर रेप का मामला सामने आया है. 30 साल के मुख्य अभियुक्त बृजेश प्रजापति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया. उसने मैजिक वॉयस ऐप से महिला की आवाज़ में बात कर स्कॉलरशिप देने का लालच देकर आदिवासी लड़कियों को फंसाया. इस मामले में अब तक पांच रेप सर्वाइवर सामने आ चुकी हैं पीड़ित लड़की ने बताया कि मैं एक ग़रीब आदिवासी लड़की हूँ. यह स्कॉलरशिप हमारी आगे की पढ़ाई के लिए बहुत ज़रूरी थी. जब ‘अर्चना मैडम’ का फ़ोन आया तो हम ज़्यादा सोच नहीं पाए और चले गए.” अभियुक्त ने अप्रैल की शुरुआत से 13 मई के बीच पांच आदिवासी लड़कियों के साथ रेप किया. वो उन्हें जंगल से घिरी एक झोपड़ी में ले जाता था. मामले में पहली एफ़आईआर 16 मई को हुई. पीड़िता ने बताया “मुझे ऐसा आभास हुआ कि वो अब तक बहुत लड़कियों के साथ ग़लत काम कर चुका है. अगर मैंने आवाज़ नहीं उठाई तो आगे भी करता रहेगा.” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दुष्कर्म के आरोपी को बड़नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार Wakf Board संशोधन बिल,विरोध करने से पहले जानें ये 6 बातें क्या है वक्फ बोर्ड?