सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है जहां प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भी कर दी है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों के लिए प्रभारी मंत्री की घोषणा करते ही पूरे क्षेत्र में एक अलग ही माहौल निर्मित हो गया है जहां पर कुटीर एवं व्यापार से संबंध रखने वाले स्वतंत्र राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल को सीधी जिले का प्रभार दे दिया गया है। आपको बता दे कि इससे पहले मीना सिंह है जो की उमरिया जिले से आती है उन्हें यह प्रभार दिया गया था लेकिन नए मंत्रिमंडल की गठन के बाद मीना सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया और अब दिलीप जायसवाल को सीधी जिले का प्रभार दे दिया गया है। सीधी जिले ही नहीं बल्कि रीवा सीधी सतना शहडोल उमरिया से लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर और जबलपुर तक के सभी प्रभारी मंत्रियों की भी घोषणा कर दी गई है। इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कई नए चेहरे को शामिल किया था जहां किसी दो जिलों का प्रभार किन्ही को सोपा गया है तो किन्ही को एक जिले का प्रभार सोपा गया है। सुविधा की दृष्टि को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को यह आदेश जारी कर दिया गया है आपको बता दें कि इससे जिले में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए एवं जिले में व्यवस्थाओं को और भी अधिक गति देने के लिए प्रभारी मंत्रियों को यह जिम्मेदारी दी जाती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन IISER : सीएम ने किया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत, IISER के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुईं शामिल लंबित प्रकरणों में रोजगार देने की मांग : भूविस्थापितों ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर किया घेराव, 23 अगस्त को करेंगे कुसमुंडा और गेवरा खदान बंद