वंदे मातरम् के नारे से गूंज उठा शहररिपोर्टर इंद्रपाल साहु हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत दूसरे दिवस कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस निवेदिता गुप्ता, के निर्देशन व मार्गदर्शन पर सिंगरौली पुलिस, होमगार्ड, जूनियर एन.सी.सी, स्कॉउट गाइड, शौर्य दल, एवं विभिन्न दलों के छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे। हर घर तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, ताली तिराहा, विशाल मेगा मार्ट, थाना तिराहा से होते हुए पुनः चूनकुमारी स्टेडियम, मे समापन की गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता, अमर बलिदानियो व वीर सपूतों के लिए किए जा रहे जय जयकार से शहर गुंजायमान हो रहा था। यह तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम का गौरव बढ़ाए जाने के लिए किया गया।रैली वापसी के बादविधायक सिंगरौली रामनिवास शाह के द्वारा उपस्थित, पुलिस बल, छात्र छात्राओं एवं अधिकारी गण को तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतो की भावना का सम्मान भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई। रैली में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, थाना प्रभारी, बैढ़न अशोक सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बांग्लादेशी हिन्दुओं के लिए आंसू बहाने वालों से कुछ सवाल कार चालक की लापरवाही से श्वान के दो बच्चो की गई जान