धूम मचा ले….इनका कोन कटेगा चालान.? इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘ट्रैफिक मित्र अभियान’ के तहत कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने युवाओं को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया था. हालांकि, अभियान के कुछ दिनों बाद खुद इन नेताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बिना हेलमेट कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव उनके पीछे बैठे हुए नजर आ रहे हैं.बिना नंबर प्लेट लगी हुई चलाई स्कूटी खास बात यह है कि मंत्री विजयवर्गीय जिस स्कूटी को चलाते हुए नजर आ रहे हैं उसमें नंबर प्लेट तक नहीं लगा हुआ है. इतना ही नहीं, उनके पीछे दौड़ रहे सुरक्षाकर्मी भी दूसरी बाइक पर दौड़ते हुए बैठने की कोशिश करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मंत्री जी ने यातायात के नियमों का पालन करने की दी थी सलाह दरअसल, इंदौर में चलाए गए ‘ट्रैफिक मित्र अभियान’ का उद्देश्य जनता, विशेषकर युवाओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था. इस अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी. कैलाश विजयवर्गीय ने बिना हेलमेट दौड़ाई स्कूटी कार्यक्रम में यातायात के नियमों का पालन करवाने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित कर कर उन्हें हेलमेट गिफ्ट दिया था, लेकिन इस अभियान के कुछ दिनों बाद एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बिना हेलमेट के एक स्कूटी चला रहे हैं और महापौर पुष्यमित्र भार्गव बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी पर बैठे हैं. क्या नेता-अधिकारी खुद करते हैं नियमों का पालन? बिना हेलमेट वीडियो वायरल होने के बावजूद, अब तक किसी भी अधिकारी या नेता ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या नेता और अधिकारी खुद नियमों का पालन करते हैं, जब वे जनता को इसका पाठ पढ़ाते हैं? Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कार चालक की लापरवाही से श्वान के दो बच्चो की गई जान जैन इंजीनीयर्स सोसाइटी के इन्दौर ब्रांच के सदस्यों द्वारा पार्श्वनाथ भगवान् का मोक्ष कल्याणक मनाया गया