आमिर खान।।नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाला 01 आरोपी पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लगभग 01 किलो 73 ग्राम एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त। आरोपी जल्द अमीर बनने की चाह मे देता था, वारदात को अंजाम। आरोपी शातिर होकर अपनी असली पहचान छुपाकर किराये के मकान मे कर रहा था निवास । इंदौर शहर के हीरानगर पुलिस द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले 01 बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अति पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त हीरा नगर श्री धैर्यशील येवले द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशे मे लिप्त बदमाशो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर नशा बेचने वालो पर कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था।इसी कड़ी में दिनांक 08/08/2024 को हीरानगर पुलिस के द्वारा संदिग्धो की चेंकिंग के दौरान एम.आर.-10 के पास एक मोटर सायकल में व्यक्ति खड़ा दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध से उक्त वाहन के कागज एवं भागने के सम्बन्ध में पूछताछ करते कोई संतोष जनक जबाव नहीं दे पाया, जिस पर से संदेही के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की गयी एवं पंचानो के समक्ष गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लगभग 01 किलो 73 ग्राम एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध मे भी विस्तृत से पूछताछ की जा रही है। जिससे अन्य आरोपियो के भी पकड़े जाने की संभावना है।आरोपी के पूर्व की आपराधिक गतिविधियों के संबंध मे भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का विवरण- (1) अभिषेक यादव उम्र 20 साल नि. नवांकुर स्कूल वाली गली थाना बाणगंगा जिला इंदौर। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी हीरानगर पी.एल. शर्मा, उनि. शुभम पाण्डे, उनि. शिवराज सिंह, आर. जितेन्द्र गोयल, आर. राघवेन्द्र सिंह, आर. विश्वरतन, आर. रवीशंकर पाल, आर. जगदीश की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शासन प्रशासन की आंख बंद सरपंच अपने कर्तव्यो का कर रहा वहिष्कार UPI पेमेंट को लेकर आरबीआई का बड़ा बदलाव.