सीधी। सिंहावल तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत चमरौहा सरपंच गिरिजा पटेल द्वारा जनता के साथ भारी अनियमिता बरती जा रही। अभी 20.07.2024 को प्रतिष्ठित पत्रकार प्रवीण कुमार पाण्डेय के बालक का एक्सीडेंट हो गया था जिस घटना के संबंध में सरपंच को सूचित किया गया। उनके द्वारा कोई जवाबदारी नहीं निभाई गई। बल्कि सरपंच द्वारा एक्सीडेंट करनें वाले अनिल पटेल को बोलेरो गाड़ी छुपाने की जगह दी, और चालक और अन्य तीन लोगों छुपा लिया गया। मीडिया को जांच के दौरान पता चला कि सरपंच के रिस्तेदार है। पीड़ित को झूठा आश्वासन दिया कि इलाज करवाये मैं कुछ मदद पंचायत मद से करूंगा। और हर जगह फैलाया गया कि मैं 10 हजार रुपए दिया हूं, जबकि ये ग़लत है। इनके द्वारा मासूम बच्चे के नाम पर भी पंचायत के पैसे खा रहे।गिरिजा पटेल जनपद अधिकारियों की नजर व सीईओ की आड़ में लीपा पोती करते हैं, चमरौहा संतोषी पुल के पास मेंन रोड पाण्डेय टोला में शासकीय भूमि पर प्रतीक्षालय प्रस्तावित किया गया था, लेकिन 3-4 वर्ष बीत गए आज तक नहीं बन पाया, सरपंच द्वारा उस शासकीय भूमि पर वही रहने वाले को अवैध कब्जा अतिक्रमण करवा दिया।सरपंच द्वारा गांव की जनता से कोई लगाव नहीं है। ये शासन द्वारा पंचायत को दी योजनाओं का लाभ अपने व अपने सगे संबंधियों के के लिए करते है।वहां मौजूद लोगों का कहना है इनकी विभागीय जांच की जाए और सरपंच पद से हटाया जाए। जब ये एक प्रतिष्ठित पत्रकार जो शासन प्रशासन जनता के हित में रहते हैं उनके मासूम बालक के एक्सीडेंट होने पर लापरवाही बरती गई, तो आम जनता के साथ क्या करेंगे ऐसे सरपंच को पद हटाया जाए जनता इनके ग़लत क्रिया कलाप से कोई विरोध करता है उसे धमकियां दी जाती है। इनके द्वारा बोला जाता है जाओ जहां शिकायत करते रहो कोई खौफ नहीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जम्मू-कश्मीर : पूर्व-घोषित विफलता के पांच साल हीरानगर पुलिस द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले 01 बदमाशो को गिरफ्तार किया