लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आईपीएस, आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें से दो अफसरों को लखनऊ का डीसीपी तथा एक को एसपी क्राइम व एक अफसर को तकनीकी सेवा में भेजा गया है. बता दें कि इससे पूर्व 31 जुलाई को भी आठ आईपीएस अफसर के तबादले सरकार ने किए थे.आईपीएस अधिकारी केशव कुमार व राम नयन सिंह को लखनऊ डीसीपी के पद पर तैनाती मिली है. महेंद्र पाल सिंह को एसपी क्राइम व शिवाजी को एसपी तकनीकी सेवा की जिम्मेदारी दी गई है.

31 जुलाई को हुए थे 8 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर
बीती 31 जुलाई को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सेनानायक को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक पद पर ट्रांसफर किया गया था. पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण और सुरक्षा), लखनऊ संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पद पर तैनाती दी गई थी. इसी तरह आईपीएस अफसर अभिषेक यादव, उदय शंकर सिंह, धवल जायसवाल, शुभम पटेल, श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, विवेक चंद्र यादव के ट्रांसफर भी योगी सरकार ने किए थे. इससे पहले भी योगी सरकार ने कई आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया था. बताया जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में और कई अफसरों का ट्रांसफर कर सकती है.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading