दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए गई कुल 05 दोपहिया वाहन किए जप्त। आरोपियों ने इन्दौर के पलासिया, विजयनगर, हीरानगर सहित रतलाम और पीथमपुर (धार) में भी दिया था वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम। आरोपियों ने दोपहिया वाहन चुराकर इन्दौर में सुनसान जगह में रखे थे छिपाकर । आरोपी नकाबपोश होकर देते थे घटना को अंजाम । इंदौर। आमिर खान। जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी परदेशीपुरा निरीक्षक पंकज द्ववेदी द्वारा टीमें गठित कर कार्यवाही के लिए लगाया गया और क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 04/08/2024 को एमआर 04 रोड ब्रिज के नीचे परदेशीपुरा इन्दौर में थाने की टीम द्वारा सघनता से वाहन चैकिंग की जा रही थी, तभी दो संदिग्ध मोटरसायकल व स्कूटर चालक को रोककर वाहन के दस्तावेज पूछने पर दस्तावेज होने से इंकार किया गया। हिकमत अमली से पूछताछ पर दोनों संदिग्धों द्वारा कबूल किया कि जो वाहन लिये घुम रहे हैं वे वाहन कुछ ही दिन पहले विजयनगर व पलासिया क्षेत्र से चोरी किये थे। दोनों आरोपी 1.आशीष गोस्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी चाचोडा जिला गुना हाल निवासी महालक्ष्मीनगर इन्दौर व 2. राहूल माली उम्र 20 वर्ष निवासी चाचोडा जिला गुना हाल निवासी महालक्ष्मीनगर इन्दौर को मौके पर हिरासत में लेकर विस्तृत पुछताछ की गई जिसमें आरोपियों द्वारा स्वीकार किया कि उक्त दो वाहन के अलावा और भी तीन वाहन चुराये हुये हैं जो डाक्टर कालोनी इन्दौर में रखे हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 05 दोपहिया वाहन (चार मोटरसायकल व एक स्कूटर) जोकि (1) रतलाम से पल्सर क्रमांक MP 43 DU 9058,(2) पीथमपूर से हीरो स्पलेण्डर क्रमांक UP 94 AC 9155,(3) हीरानगर इन्दौर से टीवीएस अपाचे क्रमांक MP 09 VS 4322, (4) विजयनगर से हीरो पेशन प्रो क्रमांक MP 09 QU 1252 व(5) पलासिया से एक्टीवा क्रमांक MP 09 UY 2667 जप्त किये गए है, जो दोनों ने चोरी कर बेचने की फिराक में रखे हुये थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना परदेशीपूरा पर इस्तगासा / प्रकरण धारा 35 (15), 106 BNSS 2023 व 303(2) BNS 2023 पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है जाँच की जा रही है।आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी वाहन की जानकारी मिलने की संभावना है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपूरा निरीक्षक पंकज द्ववेदी, उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक 3326 देवेन्द्रसिंह यादव, प्रधान आरक्षक 919 आशीष कुशवाह, प्रधान आरक्षक 1210 रोशन यादव, आरक्षक 212 गौरव शर्मा, आरक्षक 474 जेवेन्द्र गुर्जर, आरक्षक 1694 दिनेश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एडवोकेट बीके माला की शिकायत पर कलेक्टर रीवा ने बीहर नदी के किनारे अवैध विकसित कालोनियों के विरूद्ध की कार्यवाही। राजेंद्र शर्मा के दो व्यंग्य