आरोपियों से छीना गया मोबाईल एवं रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल भी जप्त। आरोपियों ने थाना सदर बाजार के अतिरिक्त मल्हारगंज समेत अन्य थानों में भी वारदातो को करना किया स्वीकार। आरोपी है आदतन अपराधी, जिनके विरुद्ध शहर के थानों में पंजीबद्ध है कई अपराध। इंदौर। आमिर खान। थाना प्रभारी सदरबाजार द्वारा टीम गठित की गई थी । दिनांक 31/07/2024 को फरियादी डाक्टर भरत बाजपेई के थाना हाजिर आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि घटना दिनांक 30/07/2024 को शाम को बजे अपने घर पैदल ही 15 बटालियन चौराहे तरफ जा रहा था तभी गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास जहाँ पर तीन व्यक्ति एक मोटरसाईकल पर अचानक मेरे पास आए और मेरे जेब से सैमसंग कम्पनी का एक मोबाईल एवं रुपये 2000/- झपट्टा मारकर ले गये फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध धारा 304 बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया । दौराने विवेचना निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला थाना प्रभारी के निर्देशन गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपीयान की तलाश शुरु की तथा लगातार 300 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरे की फुटैज की पड़ताल की जहां एक जगह पर तीनों आरोपी सिगरेट पीने के लिये रुके तत्समय प्राप्त फुटैज में कैद चैहरों के आधार मुखबीर तंत्र को जागृत कर संभावित स्थान पर दबिश दी जाकर 72 घंटों के अंदर आरोपियों को पकड़ा नाम पता पूछते अपना नाम 1- आनंद भालसे उम्र 21 साल निवासी नगीन नगर थाना एरोड्रम इंदौर 2- गोलू वर्मा उम्र 20 साल निवासी नगीन नगर इंदौर 3- निखिल हार्डिया उम्र 21 साल निवासी राजनगर इंदौर का होना बताया । तथा लुटेरो से सदर अपराध में लूटा गया मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस मोडिफाईड मोटर साईकिल आरोपीयान के कब्जे से जप्त किया गया । इसके अलावा आरोपियों द्वारा पूछताछ में थाना मल्हारगंज में भी एक झपटमारी की घटना करना स्वीकार किया है । प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी गोलू वर्मा एरोड्रम थाने का निगरानी बदमाश है तथा उसे पर चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट तथा आबकारी एक्ट के कुल 10 अपराध थाना एरोड्रम, चंदन नगर तथा मल्हारगंज थाने में पूर्व से ही पंजीबद्ध है, दूसरा आरोपी निखिल हार्डिया पर भी थाना गांधीनगर और थाना चंदननगर में अपराध दर्ज है तीसरा आरोपी आनंद पिता मोतीलाल भालसे पर भी नकबजनी , मारपीट संबंधी मामले दर्ज है। तीनों आरोपी नशे के आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए यह लोग सूने घरों में नकबजनी करते हैं तथा राहगीरों का मोबाइल तथा पैसे छीना करते हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सदरबाजार निरी.रत्नाम्बर शुक्ला, उनि. जयेन्द्र दत्त शर्मा, सउनि अनिल कुमार सविता, प्र.आर. 3164 दीपू यादव, प्र.आर. 846 धीरेन्द्र, प्र.आर. 3486 अमित तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वायनाड भूस्खलन : अमित शाह के दावे कितने सही?क्या त्रासदी को टाला जा सकता था? बड़नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी की सोयाबीन के साथ चोर को गिरफ़्तार किया।