संविदाकार मेंटेना कंपनी के भ्रस्टाचार की खुली पोल। सैकड़ों करोड़ की परियोजना निर्माण एजेंसी की अक्षमता, नकारेपन और भ्रष्टाचार का हुई शिकार : सज्जन तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता व यूवा भाजपा नेता सज्जन तिवारी ने मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री और सिरमौर विधायक से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग। रीवा/ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सज्जन तिवारी ने गगहना रमगढ़वा के पास मिनी बाणसागर परियोजना की मुख्य नहर टूटकर बह जानें पर गहरा अफसोस जताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह से परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा करने और उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस अंचल के लाखों किसानों के लिए तमसा नदी की धारा को मोड़कर खेतों में ले जाने का काम कर बड़ा भारी उपहार दिया था लेकिन तराई अंचल की यह जीवन दायिनी परियोजना मिनी बाणसागर परियोजना निर्माण एजेंसी की अक्षमता, नकारेपन और भ्रष्टाचार के चलते निर्माण कार्य पूर्ण होने के पहले ही जर्जर हालत में है। परियोजना की बायीं और दाहिनी मुख्य नहर कई बार कई जगह से टूट चुकी है। मुख्य नहर में डाला गया स्लैब अमानक और घटिया स्तर का डाला गया है पूरी नहर फट गई है जगह जगह दरारें आ गई है। एप्रोच नहर और माइनरों की भी हालत बद से बत्तर है। मुख्य नहर के टूटने के बाद ढाला गया स्लैब खुद भ्रष्टाचार की कहानी वयां कर रहा है। निर्धारित समय सीमा से कई वर्ष बाद भी अभी तक सिर्फ 40% नहर निर्माण का काम हुआ है जबकि निर्माण एजेंसी ने राशि का आहरण पूरा कर लिया है। बार-बार नहर निर्माण की समय सीमा और राशि बढ़ाने का प्रयास कर निर्माण एजेंसी लगातार राशि का दुरुपयोग कर गंभीर अपराधिक कृत्य कर रही है। निर्माण एजेंसी के पास नहर निर्माण के लिए तकनीकी संसाधन,मानव संसाधन सहित सभी आवश्यक संसाधन कार्य स्थल पर नहीं हैं। नये नवेले लोगों को पेटी पर काम देकर पूरा काम कराया गया। जिसके चलते पूरी नहर जर्जर और उद्देश्य विहीन हो चुकी है। अभी इतना पानी भी नही वर्षा फिर भी रात में नहर फूट गई। कई गावो में पानी भर गया था अगर वर्षा हुई होती तब तो वाढ के हालत पैदा हो जाता। मेंटना कंपनी के द्वारा नहर के निर्माण कार्यों में इस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीण लोगों द्वारा बरहुला सरपंच दीपक तिवारी,पूर्व सरपंच देवदत्त तिवारी, समाजसेवी अशोक तिवारी,सज्जन तिवारी सहित ग्रामीण लोगों द्वारा द्वारा मिनी बाणसागर परियोजना के निर्माण में निर्माण एजेंसियों द्वारा की जा रही मनमानी और राशि के दुरुपयोग की उच्चस्तरीय जांच करानें की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 1-जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद इंदौर जोन-1 की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही। इंदौर नगरीय ज़ोन-02 की पुलिस टीम को मिलीं बड़ी सफलता