आमिर खान। स्कीम 114-1 में रहने वाले कारोबारी एवं रोड़ कान्ट्रेक्टर के कर्मचारियों से हुई 35 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया पर्दाफाश ।

स्कीम 78 स्थित कारोबारी के ऑफिस से घर जाते समय रास्ते में बदमाशों द्वारा दिया था लूट की को अंजाम ।

घटना का मुख्य सूत्रधार एवं षड़यंत्रकर्ता, निकला कारोबारी का ही नौकर, जिसने योजना बना अपने साथियों की मदद से करवाई थी लूट।

पुलिस 400 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल पहुँची आरोपियों तक ।

प्रकरण में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे लूट की रकम 25,90,000/- रुपये किये बरामद।

फरियादी ने इंदौर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की करी सराहना और पूरी टीम को दिया धन्यवाद और उनकी कंपनी की ओर से शहर में CCTV कैमरे लगवाने का दिया आश्वासन।

इंदौर- पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत कल दिनाँक 02.08.2024 को दोपहर 12.45 पर स्कीम 114-1 में स्थित गार्डन के पास आम रोड़ पर देवकली इनफा प्रा.लि. के कर्मचारियों से 35 लाख रुपये नगद लूट होने की जानकारी मिली थी। प्रारम्भिक पूछताछ में पुलिस को यह बताया गया था कि स्कीम नं. 78 स्थित ऑफिस से स्कीम 114-1 स्थित घर पर नगदी रुपये ले जाते समय मोटरसाईकल पर सवार 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा कंपनी के कर्मचारी अशोक से पीले रंग के झोले में रखे 35 लाख रुपये छीन लिये गये। जिसकी रिपोर्ट फरियादी रणवीर सिंह पिता रणधीर सिंह नि. 1401 स्कीम 114-1 लसुडिया इन्दौर ने दिनाँक 02.08.2024 को थाना लसुडिया पर किया कि मेरी कंपनी के स्टाफ सोनू बोरासी में मुझे सूचना दी है कि मैं जो पेमेंट ऑफिस से घर लेकर आ रहा था वह 3 अज्ञात मोटरसाईकल वाले छीन कर भाग गये हैं तब फरियादी रणवीर सिंह तुरंत सोनू के पास छत्रसाल गार्डन स्कीम 114 पार्ट-। पहुँचा जहाँ सोनू ने बताया कि मैं और अशोक अपने आफिस से 35 लाख रुपये कैश लेकर पीले रंग के झोले में रख कर आपको देने के लिये घर स्कीम 114-1 इन्दौर मो.सा. से आ रहे थे तभी दिन 12.44 बजे छत्रसाल गार्डन के पास तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकल पर बैठ कर आये व हमे चाकू दिखाकर हमसे 35 लाख रुपये लूट कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से तत्काल बअज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपराध धारा 309(4) बी.एन.एस. का पंजीबूट कर विवेचना में लिया गया।

दिन दहाड़े हुई लूट की इस वारदात को गंभीरता से लेते हुये पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री सकेश गुप्ता एवं अति पुलिस आयुक्त (का./व्य. )श्री अमित सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अभिनव विश्वकर्मा को घटना को ट्रेस कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर से पुलिस उपायुक्त जोन 2 द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री कृष्णलालचंदानी के नेतृत्व में एक टीम जिसमे थाना प्रभारी लसुडिया तारेश कुमार व थाना लसूड़िया, थाना विजयनगर थाना एम.आई.जी., थाना कनाड़िया और जोन- 2सायबर सेलकी विशेष टीम का गठन कर घटना स्थल से ही टीम को अलग अलग निर्देश देकर अलग अलग टास्क के साथ विभिन्न दिशाओं में रवाना किया गया था।

पुलिस की अलग अलग टीमें फुटेज देखने वारदात के बाद का रूट तय करने एवं मुख्वविर सूचना तथा आदतन अपराधियों से पूछताछ के संबंध में लगाई गई थी। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण कर टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये थे। पुलिस टीम को फुटेज देखने पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि काले रंग की पल्सर मोटरसाईकल पर तीन बदमाशों में कर्मचारियों का ऑफिस से ही पीछा कर रास्त में वारदात को अंजाम दिया था । लूट करने वालों बदमाशों में चेहरा कपड़े से ढक रखा था और पीले रंग के झोले में 35 लाख रुपये नगदी छीन कर भागे थे।

इस पर टीमो ने घटना स्थल के आस पास मौजूद व्यक्तियों एवं दुकानदारों से बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उनके द्वारा घटना होते हुये देखी गई है किन्तु जिनके साथ लूट की घटना हुई उनके द्वारा समुचित विरोध बदमाशों से नही किया गया था साथ ही, साथी कर्मचारी अशोक ने यह भी बताया कि हमेशा जिस रास्ते से नगदी पैसा ले जाते थे उस रास्ते से ना जाकर ऑफिस के कर्मचारी सोनू ने दूसरा रास्ता अपनाया था । पुलिस टीम को संदेह होने पर कारोबारी के कर्मचारी सोनू बोरसी से गंभीरता से विस्तृत पूछताछ की गई किन्तु सोनू ने पुलिस को कोई जानकारी ना देते हुये हर बार गुमराह करने का प्रयास किया। सी.सी.टी.वी.फुटेज से अहम सुराग प्राप्त होने पर पुलिस जाँच की दिशा में आगे बड़ते हुये प्रिंस सिटी कालोनी गौरी नगर खातीपुरा पहुँची , कैमरों की फुटेज की जाँच करते हुये पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ कि घटना के पूर्व 5 बदमाश 2 मोटरसाईकलों पर घटना स्थत पर कारोबारी के ऑफिस के समीप दिखाई दिये हैं। फुटेज से अहम सुराग प्राप्त होने पर पुलिस टीम को बदमाशों के आने और जाने के रूट का पता चला एवं संदेही कर्मचारी सोनू बोरासी की संलिप्तता सिद्ध होने पर घटना का खुलासा हो गया।

फरियादी के कर्मचारी सोनू बोरासी से सघन पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि कर्मचारी सोलू बोरासी ही घटना का मास्टर माईंड हो सकता है जिसके संबंध में गठित टीम द्वारा सभी तथ्यों की जाँच की जिससे जानकारी प्राप्त हुई कि कर्मचारी सोनू बोरासी द्वारा अपने मित्र केशव परिडवाल निवासी भागीरथपुरा इन्दौर एवं लक्की पावने निवासी हवा बंगला के साथ मिलकर घटना का षड्यंत्र रचा। कर्मचारी सोनू बोरासी को एक दिन पूर्व ही जानकारी थी कि ऑफिस में रखे 35 लाख रुपये नगद कल दिनाँक 02.08.2024 को फरियादी रणवीर सिंह के घर पहुँचाना है। जो रुपया रास्ते में कही भी लूटा जा सकता है। इसके संबंध में सोनू बोरासी द्वारा अपने मित्र केशव परिडवाल एवं लक्की पावने के साथ मिलकर लक्की पावने के अन्य 3 साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया तथा घटना के बाद लूटे गये रुपये लवकी पावने एवं केशव परिडवाल द्वारा अपने रिश्तेदारों की मदद से अलग अलग जगह छिपा दिये।

प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी सोनू बोरासी को गिरफ्तार कर आरोपी सोनू के हिस्से में आये नगदी 10,50,000/- रुपये जप्त किये तथा आरोपी केशव के भाई अमर निवासी भागीरथपुरा से 6.90,000/- रुपये, आरोपी लक्की के जीजा सन्नी उर्फ सत्यप्रकाश से 8 लाख रुपये तथा आरोपी लवकी के अन्य जीजा उमेश यादव से 50,000/- रुपये जप्त किये गये हैं। इस प्रकार कुल 25,90,000/- रुपये आरोपियों से जप्त किये गये हैं।

प्रकरण के अन्य मुख्य आरोपी केशव परिडवाल निवासी भागीरथपुरा एवं लक्की पावने निवासी हवा बंगला अपने अन्य साथियों के साथ फरार है जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. सोनू बोरासी उम्र 26 साल नि. बड़ी ग्वालटोली थाना पलासिया इन्दौर
  2. अमर खटीक उम्र 22 वर्ष नि. अभिलाशा स्कूल के पास भागीरथपुरा इन्दौर
  3. सत्यप्रकाश उर्फ सन्नी जाटवा उम्र 31 वर्ष नि. ग्राम नेहरूवन राउ इन्दौर
  4. उमेश सिंह यादव उम्र 35 वर्ष नि. ऋषिपैलेस द्वारकापुरी इंदौर

जप्त मश्रुका – नगदी 25,90,000/- रुपये।

पुलिस द्वारा सनसनीखेज लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका- उक्त सराहनीय कार्यवाही में सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री कृष्णलालचंदानी के नेतृत्व में थाना प्रभारी लसुडिया तारेश कुमार सोनी एवं इनकी टीम के सदस्य उप निरीक्षक अरुण मलिक, उप निरीक्षक संजय विश्नोई, उप निरीक्षक नरेन्द्र जैसवार, उप निरीक्षक महेन्द्र, सउनि भूपेन्द्र सिंह, सउनि सुनील यादव, प्र.आर. अजय प्रजापति, नरेश चौहान, नीरज रघुवंशी, प्रणीत भटीरिया, विजेन्द्र बघेल, विक्रम सिंह, आरक्षक आकाश, रामकुमार, आनंद जाट, लेखराज जाट. दिनेश गुर्जर,
थाना विजयनगर से प्र. आर. प्रमोद शर्मा, प्र. आरक्षक मुकेश जादौन, आरप्रमोद गिल, आर.लोकेश सोनालिया, कुलदीप, निलेश,
थाना एम.आई.जी. से उप निरीक्षक सचिन आर्य, आर.शिवकुमार यादव, अविनाश,
थाना कनाड़िया से प्र. आर. योगेश झोपे, आरक्षक मनोज पटेल एवं जोन 2 सायबर सेल से आरक्षक प्रवीण एवं राहुल शुक्ला सहित पूरी टीम ने अथक मेहनत कर, 24 घंटे में घटना के खुलासा किया गया है।

उक्त लूट का 24 घंटे में खुलासा होने व रुपयों की बरामदगी की इंदौर पुलिस की त्वरित कार्यवाही करने पर फरियादी कंपनी द्वार सराहना करते हुए पूरी टीम को दिया धन्यवाद और इस घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले सीसीटीवी कैमरों के महत्व को समझते हुए, उनकी कंपनी की तरफ से शहर में CCTV कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया गया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading