आमिर खान। क्राईम ब्रांच व थाना तिलक नगर की संयुक्त कार्यवाही में वाहन चोर गैंग के 03 शातिर आरोपी धराएं । आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद। आरोपियों ने थाना तिलक नगर सहित कई थाना क्षेत्रों में वारदात को दिया था अंजाम । आदतन आरोपियों के विरुद्ध हत्या एवं वाहन चोरी के कई गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति चोरी की दोपहिया वाहन बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहे है। जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर एवं थाना तिलक नगर की टीम ने मुताबिक योजना के आरोपी (1).दिनेश राठौर उम्र 39 साल नि. कालिंदी गोल्ड, इंदौर,(2) .कल्याण उर्फ़ कालू गूंदराज उम्र 18 साल नि. तिरुमाला कॉलोनी गेट के पास झोपड़ पट्टी इंदौर, (3).अजय उर्फ़ विक्की विश्वकर्मा उम्र 25 साल नि. 12 मिल हनुमान मंदिर के पास सांवेर रोड़ इंदौर को पकड़ा। उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिनेश पूर्व में भी 32 दोपहिया वाहन चोरी के अपराध में जेल जा चुका है चोरी करने का आदि है, आरोपी कल्याण उर्फ़ कालू नशा करने का आदि है नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है तथा आरोपी कल्याण पूर्व में हत्या के अपराध में जेल जा चुका है। तीनों आरोपियों द्वारा चोरी किये वाहनों को अलग–अलग स्थानों पर छिपा कर रखा था एवं उक्त मोटर सायकलो को बेचने के लिए इंदौर शहर में ग्राहक की तलाश कर रहे थे।आरोपियों द्वारा थाना तिलक नगर, थाना बाण गंगा, थाना लसुड़िया, थाना क्षिप्रा थाना क्षेत्रों से 15 दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है,जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं। आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदात के संबंध में पूछताछ, बरामदगी सहित विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना तिलक नगर पुलिस द्वारा की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अडानीपरस्ती : इतना ज्ञान कहां से लाते हो माई-बाप? बड़नगर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 10 लीटर जहरीली शराब की जप्त.