पुलिस प्रेस वार्ता

जवा/ रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 24/04/2024 को सुबह जवा पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि 9 वर्षीय बच्ची की लाश घर के अन्दर पड़ी हुई हैं मौके पर जवा पुलिस, FSL टीम एवं डॉग स्कॉट पहुची थी मौके की जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें डॉक्टर द्वारा बलात्कार कर हत्या करना बताया गया।
थाना जवा में धारा 302, 376 ए बी पाक्सो एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की गई। जिसका
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह,अति. पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं डभौरा एसडीओपी डभौर रूपेंद्र धुर्वे द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण किये और जांच टीम गठित की गई थी।
विवेचना के दौरान पाया गया कि घटना स्थल जो मृतिका का घर था वहां पर गृह प्रवेश के कोई साक्ष्य नही मिले जिस प्रकार से घर के अंदर घटना घटित हुई थी जिसे घर के किसी सदस्य के द्वारा सुना एवं देखा भी नही गया तथा सर्वप्रथम घरवालो ने मृतिका की मृत्यु कीडे काटने से होना लोगो को बताया गया था घटना की परिस्थितियों को देखते हुए परिस्थिति जन साक्ष्य एकत्र करते हुए मुखबिर के माध्यम से तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित करने पश्चात संदिग्ध लोगों से बारीकी से पूछताछ कर संदिग्धों का मेडिकल परीक्षण उपरांत वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना से घटना के संबंध में मृतिका के घर के सदस्यों से बारीकी से पूछताछ की गई।
जिसमें मृतिका की माँ व मृतिका का बड़ा भाई एवं मृतिका की बड़ी बहनों द्वारा लगातार अपने बयान को बदल-बदल कर बताया जा रहा था।
तब शंका के आधार पर गहन पूछताछ करने पर सभी के द्वारा जुर्म स्वीकार कर उक्त घटना के संबंध में बताया गया कि मृतिका व मृतिका का बडा भाई रात्रि में दोनों साथ में सो रहे थे मृतिका के भाई ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखे थे एवं उस वीडियो के प्रभाव से उत्तेजित
होकर मृतिका के भाई ने अपने बगल में सो रही छोटी बहन का मुंह दबाकर गलत काम किया मृतिका के बोलने पर पापा को बता दूँगी,तब मृतिका का बड़ा भाई मृतिका का गला दबा दिया। मृतिका का भाई स्वयं जाकर अपनी मां को जगाया एवं घटना की बात बताई मां के द्वारा बच्ची के सिसकने पर श्वांस देखी गई जिस पर मृतिका के भाई के द्वारा पुनः गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसी बीच मृतिका की दोनो बहने जग गई थी और उनको इस घटना की जानकारी हुई तब सबने मिलकर घटना स्थल बदला और सभी के द्वारा गुमराह कर पुलिस को अपनी जांच से दूर करने का प्रयास किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading