स्कूल संचालक की बड़ी लापरवाही आई सामने- होगी एफआईआर दर्ज।

सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम चमरौहा के प्रतिष्ठित नेशनल पत्रकार प्रवीण कुमार पाण्डेय के बालक शिवाय पाण्डेय उम्र 7 वर्ष जो पहली कक्षा में आदर्श महावीर स्कूल में पढ़ता है जो शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल वैन द्वारा घर के पास मेंन रोड पर ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक उतार दिया जिसमें बहरी से अमिलिया तरफ जा रहा बुलोरो वाहन नंबर MP66 T2656 काफी स्पीड में आ रहा था जो अपनी चपेट में ले लिया और 40 मीटर घसीटते हुए ले गया और जब गिरा तों भाग निकला। बच्चे के शरीर और सर ब्रेन पर बहुत गंभीर चोट आई, और वहां पर मौजूद लोगों ने उठा कर घर में सूचित किये जिसे सीधी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया जिसे जबलपुर ले जाया गया जिसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही।
उक्त में स्कूल संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है छोटे बच्चों को ऐसे छोड़ देना अपराध की श्रेणी में आता है और बुलोरो वाहन के साथ स्कूल के ऊपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

स्कूल संचालक की बड़ी लापरवाही
बुलोरो वाहन और चालक

पत्रकार प्रवीण कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी थाना प्रभारी अमिलिया को सूचना, जिस राजेश पाण्डेय ने पूरा आश्वासन दिया कि पहले बच्चे का उपचार हो, मैं स्कूल और बुलोरो वाहन पर जरूर करूंगा कार्यवाही।

एक प्रतिष्ठित पत्रकार जो शासन प्रशासन जनता के हित में हमेशा अग्रसर रहते हैं, आज उनके ऊपर दुःखो का पहाड़ टूटा है। मासूम बच्चे की मानसिक स्थिति बहुत ही दुखद है, हमारा पत्रकार यूनियन की मांग है कि अच्छा से अच्छा इलाज और मासूम बच्चे की भविष्य को देखते हुए हर संभव मदद होनी चाहिए। मुख्यमंत्री महोदय व क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक, और सांसद राजेश मिश्रा से मदद की गुहार लगाई है, और अपराधी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मीडिया टीम ने पड़ताल में पाया कि
बुलोरो वाहन चालक के पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, और गाड़ी लेकर भाग रहा था जो ग्रामीणो ने पकड़ अमिलिया पुलिस को सूचित किया गया है, गाड़ी पुलिस गिरफ्त में हैं, जिसके ऊपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।  स्कूल संचालक की बड़ी लापरवाही के कारण घटना घटित हुई घर पर छोड़ने की फीस ली जाती है लेकिन यहां सब अनदेखा कर दिया गया, संचालक और ड्राइवर के ऊपर एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री महोदय एक पत्रकार जो हमेशा शासन प्रशासन जनता की सेवा करता है, आज उसे जरूरत है मदद की मदद मिलनी चाहिए।

हम सभी प्रदेश के पत्रकार यूनियन की मांग को स्वीकार किया जाय।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading