आमिर खान।

■ पुलिस, करीबन 150 से ज्यादा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल कर पहुँची आरोपियों तक।

■ आरोपियों से महिला से लूटा हुआ एक मोबाइल व नगदी सहित, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल को भी किया जप्त।

इंदौर मे अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना तिलक नगर ने राह चलती महिला से लूट की घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ा गया है।

थाना तिलक नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13.07.2024 के शाम 6.30 बजे के करीबन पीडिता अपने घर से उसके पति से मिलने ग्रेटर ब्रजेश्वरी स्थित होटल युनिटी लैंडमार्क जा रही थी, पीडिता का पति होटल संचालक है। तभी निर्माणाधीन साहिल रेसीडेन्सी के पास सुनसान रास्ते मे एक मोटर साईकिल पर सवार दो लडके जिनकी उम्र करीबन 25-30 वर्ष थी, पीडिता का पर्स झपट कर फरार हो गये थे, उक्त पर्स मे करीबन 44 हजार रुपये नगद व SAMSUNG S 24 ULTRA कीमती 1,60,000 रुपये का मौजूद था। पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध धारा 304 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया।

उक्त घटना परपुलिस आयुक्त जोन 02 श्री अभिनव विश्वकर्मा व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 अमरेन्द्र सिह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई के मार्गदर्शन में प्रकरण के त्वरित निराकरण एंव आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी में नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

जिस पर टीम द्वारा तुरत कार्यवाही करते हुए करीबन 150 से ज्यादा सी सी टी व्ही फुटेज के अवलोकन के माध्यम से संदिग्ध आरोपियों की पहचान 1. अनुराग दुबे उम्र -25 साल निवासी पुष्प रतन पार्क कालोनी, देवगुरुडिया इंदौर तथा 2. मोनू योगी उम्र 23 साल निवासी मयूर नगर, मूसाखेडी इंदौर के रूप में हुई। टीम ने दोनों आरोपियों का पता लगाकर दोनो आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल व घटना में महिला से लूटा हुआ मोबाइल एक SAMSUNG S 24 ULTRA व नगदी को जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। तथा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है

उक्त सराहनीय कार्य को करने मे थाना प्रभारी तिलक नगर अजय कुमार नायर, उप निरी सुरेन्द्र दान मिंज, स.उ.नि. प्रदीप कुमार बर्वे, स.उ.नि. संजय सिह चौहान, प्र.आर 1655 दिलीप, प्र.आर 3016 मुजफ्फर शेख, आर. 3592 पप्पु रघुवंशी एंव आर. 524 विकास की अहम भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading