प्रदीप चौधरी। कोलकाता । बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जो हमारे साथ हम उनके साथ, अल्पसंख्यक मोर्चे की जरूरत नहीं । देश में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंगाल में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक के दौरान एक विवादित बयान दिया है।पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों के बारे में बात की थी और आप सभी ने भी कहा था कि ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन मैं इसे अब और नहीं कहूंगा, बल्कि अब हम कहेंगे ‘जो हमारे साथ हम उनके साथ’, सबका साथ, सबका विकास बंद करो’, अल्पसंख्यक मोर्चे की जरूरत नहीं है।सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे, उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों में सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की थी. अधिकारी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल की सियासत में तनाव बढ़ रहा है और बीजेपी हार के बाद राज्य में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदिवासी बस्ती किरहाई में फर्राटे मारते ट्रैक्टर के जोरदार ठोकर से बालिका की हुई मौत। J&K : डोडा में फिर आतंकी हमला।