परिजनों ने ट्रैक्टर को पकड़कर ट्रैक्टर मालिक के घर में बुलडोजर चलाने की मांग। रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। NNW News-जवा जवा थाना अंतर्गत पूरे क्षेत्र में लगातार ट्रैक्टर, हाइवा फर्राटे मारते निकलते रहते है जिस कारण पूर्व में कई दुर्घटनाएं और कई लोगो की मौत भी हो चुकी है जिसका लगातार खबर प्रकाशन भी किया गया लेकिन जवा पुलिस के निष्क्रिय रवैये के चलते कभी कोई कार्यवाही नही हुई जिस बजह से उनके हौशले बुलंद है। View this post on Instagram इसी कड़ी में आदिवासी बस्ती किरहाई में कल दिनांक 17/07/24 को दोपहर 1 बजे के आसपास एक ट्रैक्टर तेज रफतार से फर्राटे मारते संकीर्ण बस्ती से निकला और खेल रही बालिका रेशू कोल पिता दीपेंद्र कोल उम्र 6 निवासी लोनी 521 को ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसे तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा लाया गया जहा पर कुछ समय बाद इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गयी। जिसका आज पीएम के बाद परिजनों को शव सौप दिया गया।जिसकी शिकायत जवा थाने में दर्ज कराई गयी है।बताया जाता है रेशू कोल पिता दीपेंद्र कोल उम्र 6 वर्ष ग्राम लोनी 521 अपने फूफा त्रिभुअन कोल के घर घूमने आयी थी जो ट्रैक्टर के हादसे का शिकार हो गयी। परिजनों ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर राजकुमार गुप्ता गढ़वा का है जिसे जवा पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है उसे पकड़कर कार्यवाही की जाए और ट्रैक्टर मालिक के घर मे बुलडोजर चलवाया जाय। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एड्व्होकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने वन विभाग पर भृष्टाचार,फर्जी काम का आरोप लगाए जो हमारे साथ हम उनके साथ, अल्पसंख्यक मोर्चे की जरूरत नहीं – बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी