कहा जल्द होगी मजदूरी भुगतान

सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी
जनपद क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत ठोंगा के अगरियान टोला महान नाला में नवनिर्मित पुलिया पहली बरसात में ही बहने लगी थी जिससे लोगों को आवागवन में परेशानी होने लगी थी जिसको लेकर मीडिया द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा ध्वस्त पुलिया में मिटटी डलवा कर आवा गवन बहाल किया वहीं बकाया मजदूरी शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिया निर्माण का कार्य ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के द्वारा कराया गया था जहां एक तरफ घटिया निर्माण कार्य था तो दूसरी तरफ मनमानी पूर्वक निर्माण कार्य एवं मिट्टी भराव कराया गया था जिसमें समुचित पानी निकासी की व्यवस्था नहीं थी जिस कारण पहली बरसात में ही पुलिया बहने लगी थी।

जिसको मीडिया द्वारा प्रमुखता देते हुए खबर प्रकाशित की गई थी और उसके दूसरे दिन ही एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग मझौली सरिता सिंह के द्वारा मौका निरीक्षण कर तत्काल मिटटी डलवा कर ग्रामीणों का आवागवन बहाल कराया गया। वहीं मजदूरी बकाया के बारे में कहा गया कि सीघ्र मजबूरी भुगतान कराई जाएगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading