इंदौर। आमिर खान।

वर्ष 2024 में क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में अब तक, 04 करोड़ 09 लाख से अधिक रुपए सकुशल आवेदकों को करवाए है रिफंड।

पिछले पूरे वर्षभर में (जनवरी से दिसंबर) के ऑनलाइन फ्रॉड रिफंड के लगभग बराबर राशि, वर्ष 2024 के केवल 06 माह(जनवरी से जून) में हुए आवेदकों के पैसे वापस।

सायबर पाठशाला अभियान के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए किया गया है जागरूक ।

इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।

इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित cyber helpline, citizen cop, NCRP पोर्टल आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल द्वारा आवेदकों से फ्रॉड की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों के पैसे ठग से वापस कराने का कार्य निरंतर कर रही है।

क्राइम ब्रांच टीम द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में वर्ष 2021 में 01 करोड़ 37 लाख रुपए आवेदकों को वापस कराए गए थे, जबकि पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद वर्ष 2022 में 03 करोड 92 लाख रुपए रिफंड कराए, जो बढकर वर्ष 2023 में यह रिफंड राशि 4 करोड़ 32 लाख रुपए आवेदकों के खाते में सकुशल वापस कराए गए थे।

👉 इसी अनुक्रम में वर्ष 2024 (जनवरी से जून) के शुरू के केवल 06 माह में आवेदकों के 04 करोड़ 09 लाख से अधिक राशि सकुशल वापस कराई गई एवं आवेदकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए साइबर पाठशाला जैसे अभियान के माध्यम से लाखों लोगों को जागरूक किया गया है और ये अभियान निरंतर जारी है।

आमजन को सूचित किया जाता है आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन की धोखा–धडी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, 1930/NCRP पोर्टल, आदि माध्यमों से शिकायत करे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading