सिंगरौली/ विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी –   चितरंगी पुलिस ने शनिवार को हुए अंधी हत्या को महज 24 घण्टे के अन्दर सुलझाते हुए आरोपी पूर्व बीजेपी नेता अभिषेक पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय उम्र 30 वर्ष निवासी कुल्हईया थाना गढवा जिला सिगरौली को ग्रिफ्तार करते हुए अप. क्र.-296/2024 धारा – 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों से में मिली जानकारी के अनुसार मामला बीते शनिवार का है जहा दोपहर 12.30 बजे के करीब चितरंगी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तेन्दुहा पोडी मार्ग मे किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी हुई है जो गोली लगने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शेषमणि पटेल मय स्टाफ के घटना स्थल पहुचे घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया एवं एफएसएल टीम को मौके पर बुलाने हेतु बरिष्ठ अधिकारियो से अनुरोध करते हुये घटना की जानकारी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी सहित पुलिस अधीक्षक महोदय सिगरौली को दी गई एवं तत्काल थाना चितरंगी मे मर्ग क्रमांक 76/2024 धारा 194 बीएनएसएस की कायमी की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता व्दारा घटना को गम्भीर से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में एसडीओपी चितरंगी के नेतृत्व में तीन टीमे गठित की गई स्थानीय नागरिको एवं आसपासके ग्रामो मे पता करने पर मृतक की पहचान लाले बंसल पिता गुनीलाल बंसल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम दुर्दुरा थाना चितंरगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) के रूप में हुई एक टीम को घटना स्थल पर छोडकर दूसरे टीम को चितरंगी सीधी मुख्य मार्ग पर लगे विभिन्न सीसीटीव्ही कैमरा के फूटेज देखने हेतु लगाया गया तीसरी टीम संदेहियो की पता साजी हेतु रवाना की गई। लगभग 12 घण्टे की लगातार मेहनत तीनो टीमो के सतत समन्वय से आरोपी अभिषेक पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय उम्र 30 वर्ष निवासी कुल्हईया थाना गढवा जिला सिगरौली को चिन्हित किया जाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये थाना चितरंगी सहित थाना गढवा, चौकी नौडिहवा व चौकी बगदरा की टीमो को लगाया गया आरोपी शातिर होने से मुख्य मार्ग का चुनाव न करके ग्रामो के भितरी मार्गों से भागने की प्रयास मे था। आरोपी दिनभर जो टीमो की घेराबंदी के दौरान अस्पताल तिराहा चितरंगी से आरोपी को हिरासत में लिया गया। हिरासत मे लेकर पूछताछ करने के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया एवं बताया कि मैं ग्राम कुल्हुइया का रहने वाला हूँ तथा भाजपा युवा मोर्चा मण्डल मौहरिया का अध्यक्ष हूं। मै कल दिनांक 13.07.24 को सुबह करीबन 07.00 बजे अपने घर ग्राम कुल्हुइया से अपनी कार XUV 300 जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP-66 ZC 6675 है से रीवा अपने भैया लोगों को लाने के लिये जा रहा था। मैं अपने पास अपनी लायसेन्सी पिस्टल 32 वोर जिसके मैगजीन में 08 कार्तुश भरे हुये थे, लिया था। मैंने गिरछांदा में गुटखा खाने के लिये खरीदा जैसे ही राजेश्वरी पेट्रोल पम्प से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंचा तो रोड़ में एक लड़का घायल अवस्था में पड़ा हुआ था एवं पास में ही एक और लड़का जो सिर पर लाल रंग का गमछा बाधा था अपनी मोटर सायकल लेकर खड़ा था उस समय लगभग 09.00 से 09.15 बजे का समय रहा होगा। रोड में पडे घायल लड़के को रोककर मै उससे पूछा की क्या हो गया? तो पास में खड़ा लड़का अपनी मोटर सायकल लेकर भागने लगा तब मैने उसका पीछा किया तो वह पहले कुण्डैनिया रोड़ तरफ भागा फिर वह कुछ दूर जाकर वापस लौटकर पोड़ी रोड़ तरफ भागने लगा। मै ग्राम पोड़ी के पहले रपटा के पास उसकी मोटर सायकल को ओवर टेक कर अपनी कार रोक दिया तो वह फिर से पिपरवान पेट्रोल पम्प तरफ भागने लगा तब मैने उसको डराने के लिये अपनी पिस्टल से एक हवाई फायर किया एवं उसे आवाज देकर बोला की रुक जाओ नही तो गोली मार दूंगा जब वह नही रुका तो मैने उसके पीठ में गोली से फायर कर दिया। फिर भी वह नही रुका और मोटर सायकल लेकर तेदुहा तरफ चला गया एवं मै अपनी कार लेकर भैया लोगों को लेने रीवा चला गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल सहित घटना में प्रयुक्त वाहन XUV300 जप्त कर लिया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदानः अनु. अधिकारी श्री आशीष जैन, निरीक्षक एस. एम. पटेल, उनि, उमेश तिवारी, सउनि. मनीष सेन, प्र.आर. 473 लक्ष्मीकान्त मिश्रा, प्रआर. 477 मनीष कुसराम, आर. 647 भैयालाल यादव, आर. 558 नन्दलाल यादव, आर. 112 मुकेश पाण्डेय, आर.650 शुभम पटले आर. 190 शिवकुमार पटेल, आर. 101 जितेन्द्र तिवारी, आर. 698 सर्वदानन्द राय, आर. 572 सुदर्शन चौहान आर.99 बीर सिह, आर. 227 सचिन शुक्ला आर. 679 आशिष पाल व शोभाल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading