सीधी: विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी दिनांक 15/7/2024 को विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के द्वारा स्वीकृत थाना अमिलिया में बैरक निर्माण कार्य ( लागत रु. 10 लाख) का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी की विशिष्ट अतिथि के तौर पर गरिमामयी उपस्थिति रही। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक द्वारा सिहावल चौकी में बैरक निर्माण के लिए रू 5 लाख और थाना बहरी के लिए भी रु 5 लाख की राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की गई। भूमि पूजन पर उपस्थित रहे उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डॉ रवींद्र वर्मा पुलिस अधीक्षक, अरविंद श्रीवास्तव अति. पुलिस अधीक्षक, आशुतोष द्विवेदी एसडीओपी, राजेश पांडेय टी आई अमिलिया, श्रीमती पार्वती देवी सरपंच अमिलिया, शेषमणि मिश्रा चौकी प्रभारी सिहावल, जय शंकर द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, सिद्धार्थ गौतम, गजराज सिंह, पुष्पेंद्र मिश्रा, गिरीश द्विवेदी, प्रवीण कुमार पाण्डेय- विशेष संवाददाता, प्रदीप शुक्ला, संतोष शुक्ला, विश्वनाथ शाहू सहित पुलिस स्टाफ, पत्रकार, गणमान्य जन उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 18 जुलाई से शुरू होने वाले राजस्व महाअभियान 2.0 रहवासियों की गुहार के बावजूद न्याय नगर एक्सटेंशन के अवैध मकान टूटना तय… निशान भी लगे