मऊगंज। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय -9303816202
मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने आयुक्त रीवा की मंशानुरूप मऊगंज जिले में सुशासन हेतु एक नई पहल की है जिसके अंतर्गत फोन इन कार्यक्रम प्रारंभ किया है इसके अंतर्गत प्रति शुक्रवार समय प्रातः 11:00 बजे से 12:00 तक कोई भी व्यक्ति लैंडलाइन नंबर 07663299274 पर फोन लगाकर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मऊगंज से बात कर सकता है एवं सुझाव दे सकता है। अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं और अपनी समस्या जिला प्रशासन तक पहुंचाएं इसके लिए जिला कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने यह लैंडलाइन नम्बर जारी किया है। वही बता दें कि मऊगंज कलेक्टर ने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी लोगों को दिया है जो 24 घंटे किसी भी समय उनसे बात कर सकते हैं लेकिन यह लैंडलाइन नंबर जो जारी किया गया है इस पर किसी भी तरह के सुझाव या शिकायत के लिए एक पंजी बनाई गई है जिस पर शिकायतकर्ता का नाम अंकित होगा और उसकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है मऊगंज जिले के लिए जहां फोन इन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है दिनांक 12 जुलाई से इसका शुभारंभ होने जा रहा है ।मऊगंज जिले के वासी यदि किसी भी तरह की शिकायत या समस्या का समाधान चाहते हैं तो इस लैंडलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading