उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा सासन चौकी में पुलिस परिवार के साथ वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प लिया। सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी -9303816202प्रदेश भर में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं सीएसपी पी एस परस्ते के मार्गदर्शन व कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार के निगरानी में सासन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा ने पुलिस परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ चौकी परिसर में सैकड़ो फलदार वृक्ष लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिला अपने कोयले की अकूत भंडार के लिए जाना जाता है। बीते कुछ समय में यहां औद्योगिकरण में हुई वृद्धि के कारण यहां के जलवायु में परिवर्तन आया है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। इसीलिए हर एक व्यक्ति का यह दायित्व होना चाहिए कि वह हर वर्ष एक पेड़ अवश्य लगाए, जिससे कि यहां की जलवायु में परिवर्तन हो सके। उन्होंने विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखना को कहा कि पेड़ लगाने के साथ उसके बड़े होने तक उसकी खास देखभाल भी जरूरी है। इसीलिए सभी को संकल्प लेना चाहिए कि पौधा रोपण के बाद वह एक वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान अब बच्चों को देंगे मिलेट्स के पकवान, सहायिकाओं को फिर मिलेगी भोजन बनाने की जिम्मेदारी