सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधीबैढ़न के खनहना मार्ग में खड़े ट्रक को एक शातिर चोर ने पार कर दिया था। जहंा सूचना मिलते ही टीआई ने टीम गठित कर ट्रक एवं चोर की पतासाजी के लिए रवाना किया। चोरी का ट्रक यूपी सोनभद्र के रावट्सगंज हाथीनाल से बरामद करने में सफलता हासिल की है। चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोरवा पुलिस के अनुसार पिछले सप्ताह फरियादी जितेन्द्र मौर्या निवासी दुल्लापाथर निवासी खनहना ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रक क्रमांक एचआरएसएस एसी 3386 जो मेरे ड्राइवर द्वारा खनहना में रोड के किनारे खड़ा करके खाना खाने चला गया था। जहां कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। जिस पर थाना प्रभारी मोरवा तत्काल फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस कायम कर अपराधी की तलाश की जाने लगी । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिहावल पुलिस एव तहसीलदार और ग्रामीण जनों के बीच मां के नाम एक पेड़ के तहत् किया गया पौधारोपण… डाक्टरों की कमी से सीधी जिला चिकित्सा सुविधा से वंचित,खाली पदों को तत्काल भरे सरकार-अजयसिंह।