विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय -9303816202

छतरपुर। जिला एसपी ऑफिस में चल रही जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने आवेदन देते हुए कहा है कि उसकी पत्नी के कई पति हैं, वह सभी को किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है और अब मेरी बारी है. आवेदन में पीड़ित पति फूलचंद कुशवाहा ने बताया की ‘ अनीता (बदला हुआ नाम) उर्फ ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा कर 2011 में विवाह किया था. विवाह के बाद आवेदक को पता चला कि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करती है और उसकी आड़ में अनेक सामाजिक तत्वों से उसके संबंध है. जिसका विरोध आवेदक द्वारा पहले से ही किया जा रहा है. इस विरोध के चलते महिला ने सिविल लाइन थाना छतरपुर में पति की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आवेदक ने बताया कि ‘मेरी पत्नी अनीता ने साल 2000 में रामवीर तोमर से विवाह किया था. रामवीर तोमर की धन संपत्ति हड़पकर साल 2006 में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम बदलकर सलमा रखा, जिसके बाद भूरे खान नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया. भूरे खान की संपत्ति हड़पने के बाद महिला ने फिर धर्म परिवर्तन किया और अपना असली नाम रखा. फिर 2008 में अजय खरया निवासी टीकमगढ़ से हिंदू रीति रिवाज से शादी की. इसी बीच 2009 में छतरपुर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह से शादी कर ली और फिर 2011 में मुझसे शादी की. आवेदक ने बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमियों से जान से मरवाने और थाने में झूठी रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दे रही है।

30 से 35 लाख रुपए ले चुकी है पत्नी

पीड़ित फूलचंद कुशवाहा ने बताया की ‘उसकी पत्नी अब तक अलग अलग तरीके से उससे 30 से 35 लाख रुपए ऐंठ चुकी है. अभी भी पैसों की मांग करती है. साथ ही फरियादी का आरोप है की उसे अपनी पत्नी से जान का भी खतरा बना हुआ है.’ फूल चंद्र के आवेदन पर छतरपुर पुलिस जांच कर रही है. मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है की ‘आवेदन को जांच में लिया गया है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading