सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय -9303816202ग्राम पहाड़ी मे 10 दिन मे एक ही परिवार के दो सदस्यों के घर लूटे,सूने मकान मे 1 लाख रुपए का नगद, सामान चुराकर ले गए चोर। सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चोरों का आतंक लगातार चल रहा है जहां आज मंगलवार के दिन मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना निकलकर सामने आई है। ग्राम पहाड़ी के रहने वाले राम संतोष सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे घर पर बीती रात कोई मौजूद नहीं था। तब चोरो ने घर में घुसकर लाखों का सामान और नगद से चुरा कर ले गए। इतना ही नहीं इससे पहले 30 जून को भी राम संतोष सिंह चौहान के बड़े भाई के यहां चोरी हुई। जिसमें तीन सोने की अंगूठी सहित नगद समान तथा अन्य जेवरातो की चोरी हुई थी। जहां लगातार 10 दिनों के अंदर दोनों भाइयों के घरों को लूटकर कर ले गए लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। वहीं से पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश पांडे के द्वारा जांच की जा रही है। जहां उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने थाना अमिलिया में ज्वाइन किया है वहीं इस चोरी में शामिल चोर का जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आग ने मचाया तांडव,गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग। शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,15 दिन की मिलेगी मोहलत।