आसान नहीं ई-एफआईआर कराना; क्योंकि एमपी ऑनलाइन में न तो कोई मॉड्यूल है और न ही इसका एप बनाया गया है।

सीधी:विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी -9303816202।  सरकार ने भारतीय न्याय संहिता लागू होने के साथ ही 1 जुलाई से लोगों को ई-एफआईआर आवेदन की सुविधा भी दे दी है। यानी, कोई भी व्यक्ति अपने साथ हुई किसी घटना या अपराध की रिपोर्ट घर बैठे दर्ज करवा सकता है। हालांकि यह सुविधा सबके लिए आसान नहीं होगी। जो कम्प्यूटर चलाना नहीं जानते, उन्हें किसी ऑनलाइन सेंटर पर जाना होगा। इसके बावजूद भी परेशानी कम नहीं होगी, क्योंकि एमपी ऑनलाइन वाले या तो ई-एफआईआर दर्ज करने का काम करने से मना कर रहे हैं या मनमानी फीस मांग रहे हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि एमपी ऑनलाइन पर ई-एफआईआर का मॉड्यूल नहीं बना है। इसका शुल्क भी तय नहीं है। एमपी पुलिस ने https://citizen.mppolice.gov.in के जरिए ई-एफआईआर की सुविधा दी है। पहले भी इस पर यह सुविधा थी, लेकिन तब केवल चोरी संबंधित रिपोर्ट ही ली जाती थी। अब इस पर किसी भी अपराध या घटना-दुर्घटना की रिपोर्ट की जा सकती है।पोर्टल पर ई-एफआईआर करने के लिए पहले लॉगिन आईडी बनाना पड़ेगा। इसके बाद ई-एफआईआर के बटन पर क्लिक करके रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। इसमें आवेदन के नाम-पते और आईडी दस्तावेज सहित पूरी जानकारी के बाद घटना जिस
जिले और थाना क्षेत्र की है, उसे सिलेक्ट कर घटना का विवरण भरना होगा। इसके बाद आईडी प्रूफ का दस्तावेज अपलोड करना होगा। ये सब उन लोगों के लिए तो काफी आसान है, जो कम्प्यूटर चलाना जानते हैं या ऑनलाइन इस्तेमाल करते हैं। जो लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, वे यदि पुलिस थाना नहीं जाना चाहें तो उन्हें इसके लिए किसी भी ऑनलाइन सेंटर पर जाना होगा।

हालांकि ई-एफआईआर को लेकर एमपी ऑनलाइन में कोई मॉड्यूल नहीं है और न ही एप बना है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी एमपी पुलिस के सिटीजन पोर्टल के माध्यम से ही ई एफआईआर की जा रही है। विभागीय स्तर से भविष्य में इसके लिए अन्य माध्यम विकसित होंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading