विडंबना : शासकीय व अशासकीय शिक्षक कर रहे इन कोचिंग सेंटरों का संचालन, छात्रों से वसूल रहे मनमानी फीस सीधी:-विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी -9303816202। शहर में तमाम प्रयासों के बाद भी कोचिंग सेंटरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर में छत्रसाल स्टेडियम मार्ग,कालेज मार्ग, एसपी आफिस मार्ग थाने,न्यू बस स्टैंड मार्ग सहित अन्य स्थानों पर दर्जनों कोचिंग बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही हैं। विभागीय उदासीनता के चलते छात्रों सहित अभिभावकों को कठिनाई से गुजरना पड़ रहा है और उनसे मनमानी फीस वसूली जा रही है। शासन ने बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग सेंटरों के संचालन पर रोक लगा रखी है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से ये नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं। जिसका खमियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा हैं। शहर में कोचिंग क्लासेस की बाढ़-सी आ गई हैस्कूल-कॉलेज में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक कोचिंग संस्था खोल रखे हैं, जो स्कूलों में समय पर न जाकर अपने घरों में ट्यूशन कोचिंग में छात्रों को पढ़ा रहे हैं। इन कोचिंग संचालकों द्वारा एक बैच में 30 से 50 छात्रों को छोटे हॉल में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। नवीन शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही शहर में कोचिंग क्लासेस की बाढ़-सी आ गई है। शासकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक छात्रों को कोचिंग में पढ़ने को बाध्य करते हैं। इसके चलते छात्र कोचिंग में पढ़ने को मजबूर हैं। कोचिंग खोलने वाले शिक्षकों द्वारा स्कूल की पढ़ाई में लापरवाही बरती जाती है। शिक्षकों ने कोचिंग सेंटरों को मोटी कमाई का जरिया लिया है। बिना मापदंड के संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरशहर में संचालित कोचिंग सेंटरों की बात करें तो शासन द्वारा निर्धारित मापदंड पर खरे उतरते नजर नहीं आते हैं, जबकि कोई भी कोचिंग सेंटर चलाने के लिए सबसे पहले पंजीयन कराना आवश्यक होता है। ये पंजीयन कोचिंग सेंटर संचालित करने के लिए बनाए गए नियमों पर खरा उतरने के बाद ही किया जाता हैं, लेकिन यहां कई सालों से बिना पंजीयन व नियमों की अनदेखी कर कोचिंग सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नक्शा तरमीम एवं सीमांकन के नाम पर आर आईं वसूल रहा राशि,वीडियो वयरल। मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO ने की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद पूजा थापक ने उठाया खौफनाक कदम