पीड़ित हरिजन परिवार ने मीडिया से न्याय की लगाईं थी गुहार।

सीधी। मझौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी -9303816202
अपने कार्य प्रणाली एवं अवैध वसूली से चर्चित आरआई पर नक्शा तरमीम एवं सीमांकन के नाम पर भारी भरकम राशि वसूले जाने का आरोप मीडिया को पीड़ित हरिजन परिवार द्वारा लगाया गया है तथा मीडिया से राशि वापस कराए जाने एवं न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाया है।

देवराज पिता कामता साकेत निवासी पाड द्वारा मीडिया को वीडियो के साक्ष्य के साथ जानकारी देते हुए बताया गया कि मझौली तहसील कार्यालय में पदस्थ गुप्ता आर आई जिसका नाम धर्मदास गुप्ता बताया गया है द्वारा नक्शा तरमीम एवं सीमांकन के नाम पर हम लोगों से यह कहते हुए की नक्शा तरमीम एवं सीमांकन का पैसा लगता है तीन किस्तों में 5000–5000 कर के15000 रुपए ले लिए फिर भी काम नहीं किये ।मीडिया द्वारा जब बताया गया कि नक्शा तरमीन एवं सीमांकन की शुल्क लोक सेवा केंद्र में आवेदन लगाते समय लगती है। तहसील में नहीं लगती तो पीड़ित परिवार द्वारा कहा गया कि यह जानकारी हमें नहीं थी आर आई साहब द्वारा कहा गया कि नक्शा तरमीन एवं सीमांकन करने के लिए पैसा लगता है।

25000 रूपए की मांग की गई थी विनती भाव करने पर 15000 तीन किस्तों में 19 जून 20 जून एवं 25 जून को लेने के बाद 25 जून को खेत पर पहुंचे और समुचित ढंग से नाप ना करते हुए कोरम पूर्ति कर चले गए। समाचार पत्र के माध्यम से शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि हम लोगों से नाजायज रूप से ली गई राशि संबंधित गुप्ता आर आई से वापस कराया जाकर समुचित कार्यवाही की जाए।

वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि हमारा न्यूज़ ग्रुप नहीं करता..

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading