प्रधानमंत्री से सडक़ बनवाने महिला ने की थी अपील। सोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा वीडियो सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय -9303816202जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र अंर्तगत ग्राम खड्डी खुर्द अन्तर्गत बगैहा टोला निवासी लीला साहू द्वारा रील बनाकर सोसल मीडिया में वायरल करने का असर दिखने लगा है। शनिवार को रामपुर नैकिन तहसीलदार नितिन जोध बगैहा टोला में पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस गांव में आने जानें के लिए एक प्रधानमंत्री सड़क भी है लेकिन जिस मार्ग का वीडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल किया गया है वो वैकल्पिक मार्ग है तथा वहां की आबादी भी पर्याप्त नहीं हैं। श्री जोध ने कहा कि मेरे द्वारा निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उधर गांव वालों का कहना है कि जिस पक्की सड़क का हवाला दिया जा रहा है वो काफी घुमावदार रास्ता है।बगैहा टोला है मुख्य मार्गइस संबंध में जब विडियो वायरल करने वाली महिला यु-टुबर्स लीला साहू से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि ये मार्ग हमारे गांव वालों का मुख्य मार्ग है, इसी मार्ग से आने जानें वाली यात्री बस से लोग सफर भी करते हैं। महिला के अनुसार बरसात के दिनों में इस मार्ग से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि जो तस्वीर इन दिनों सड़क की देखने को मिल रही है उससे ये साफ हो गया है कि लीला साहू द्वारा उठाई गई आवाज पूर्णतः सत्य है, सड़क की हालत ये है कि जगह-जगह गड्ढे हैं और गड्ढे भी इस तरह हैं कि अगर कोई अनजान व्यक्ति इस मार्ग से गुजर जाए तो वो बड़ी मुसीबत में आ सकता है कारण कि सड़क में कई जगह गहरे और काफी लंबे चौड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बस चालक ने असलियत बतायाइस मार्ग से चलने वाली परिहार बस के चालक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले बीस वर्ष से इसी तरह बनी हुई है। बरसात के दिनों में इस मार्ग से बस को पार करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी बताया कि इस मार्ग की हालत कई वर्षों से इस तरह बनी हुई है, कई बार हम लोगों ने कलेक्टर, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन किसी के द्वारा आश्वासन के शिवाय कुछ नहीं मिला।इनका कहना है नितिन जोध,तहसीलदार, रामपुर नैकिन वायरल वीडियो के आधार पर सड़क का निरीक्षण करने मैं स्वयं आज गया था, लेकिन जिस मार्ग को मुख्य मार्ग बताया जा रहा है वो गलत है और इस मार्ग पर कोई बस नहीं चलती है। यह एक ग्रामीण सड़क है, इसका निर्माण सुदूर सड़क योजना के तहत कराया गया था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीधी जिले की 5 मजदूरों की हुई ईमारत गिरने से मौत। मूंग की फसल में इस खाद को डालने से होगी 1 एकड़ में 10 क्विंटल से भी अधिक फसल जाने पूरी जानकारी…