भोले बाबा पर यौन शोषण समेत कई केस… पूर्व DGP ने किया बड़ा खुलासा

बाबा के चमत्कार….कभी बिजली की गर्जना तो कभी दिखाता था सुदर्शन चक्र… भोले-भाले भक्तों को बेवकूफ बनाता था भोले बाबा..!

क्यों ढोंगी बाबाओं को मानती है जानता अपना, यह बाबा नहीं अपने कुकर्म छुपाने के लिए करते हैं बाबागिरी…

अंध भक्ति की भी एक सीमा, इन्हे खुद का भविष्य पता नहीं दूसरों का बताने चले…


उत्तर प्रदेश। हाथरस। बाबा के दर्शन के लिए श्रृद्धालुओ की भीड़ उमड़ी तभी बाबा के बॉडीगार्ड्स ने दिया धक्का और मच गई भगदड़  जिसमें 121 मौते हुई….

हाथरस के फुलरई गांव में मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जो दृश्य देखा वह पर ड्यूटी पर तैनात जवान ने यह सब देख नहीं सका और हार्ट अटैक से मौत।

हाथरस हादसा का दृश्य: शवों को देखकर आया हार्ट अटैक, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की  हुई मौत…
उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, हादसे की घटना में क्विक रिस्पांस टीम की ड्यूटी में तैनात सिपाही रवि यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई । रवि यादव की ड्यूटी मृतकों के शव की व्यवस्था करने में लगी थी।

हाथरस के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने इस हादसे की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी (डीएम) को सौंपी है। जिसमें एसडीएम के मुताबिक, सत्संग के समापन के बाद भीड़ भोले बाबा के पास पहुंचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उनके सेवादार और निजी सुरक्षाकर्मियों (ब्लैक कमांडो) ने खुद ही धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी , इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

हाथरस सत्संग हादसे में 121 लोगों ने जान गंवा दी, अभी भी कई की हालत गंभीर बनी हुई हैं। वहीं अब पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने भोले बाबा को लेकर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि महाराज जी के ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें से बहुत ही गंभीर मामल है। एक तो यौन शोषण का भी हैजब वेरिफिकेशन होता है तो आपराधिक इतिहास भी चेक किया जाता है। ऐसे में प्रशासन को आयोजन की अनुमति ही नहीं देनी चाहिए थी। इस मामले में स्थानीय प्रशासन की भयानक चूक हुई है। इस तरह के मामले में इससे पहले ऐसी चूक नहीं देखी.!

वहीं इस मामले में राजनीति भी गरमाई हैं,सियासत तेज हो गई है….हाथरस में हुए हादसे के बाद यूपी में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधा रहें। अखिलेश यादव हादसे के लिए यूपी की योगी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे, तो दूसरी ओर सीएम योगी अखिलेश यादव की एक पुरानी फोटो का हवाला देते हुए तंज कस रहे।


घटना के बाद से ही भोले बाबा फरार…
गौर से देखिए ये वही भोले बाबा है जिसके #हाथरस में आयोजित सत्संग में भगदड़ मचने से 120 से अधिक लोग मारे गए। इनका असली नाम एसपी सिंह है। यह यूपी के कासगंज के बहादुर नगर के रहने वाले है। एसपी सिंह पुलिस गुप्तचर विभाग की नौकरी छोड़कर मोटी कमाई के लिए भोले बाबा बन गए। घटना के बाद फरार है
Hathras #hathrasnews

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading