प्रदीप चौधरी। इंदौर के छत्रीपुरा में एक ही जगह पर दो दिन में दो लूट की वारदातें हो गई। पहली लूट शराब दुकान के कैशियर के साथ हुई। जिसमें बदमाशों ने चाकू की नोक पर 4.15 लाख लूट कर ले गए। वहीं दूसरी लूट दोपहर में इसी घटनास्टल से 200 मीटर की दूरी पर हुई। यहां पंडित का भरी दोपहर में मोबाइल लूटकर ले गए। पंडित ने मामले में सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। अब उस पर जांच की जा रही है। छत्रीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लूट की वारदात ओमप्रकाश पुत्र तोताराम जायसवाल निवासी सुगंध रेसीडेंसी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश कालानी नगर में शराब दुकान पर कैशियर हैं।रविवार रात दुकान का कलेक्शन के 4.5 लाख रुपए सफेद थैली में रखकर बाइक से निकले थे। वह क्लाथ मार्केट अस्पताल रोड से रात करीब 12 बजे के लगभग निकल रहे थे। तब दो बदमाशों ने उन्हें रोका और चाकू दिखाकर बाइक से बैग लेकर माली मोहल्ले की तरफ फरार हो गए।डर के चलते वह पहले घर गए। यहां से मैनेजर हेमंत भालसे को जानकारी दी। सोमवार को उन्होंने मालिक अर्पित चौकसे को पूरी बात बताई। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इधर पूरे मामले को संदिग्ध तरीके से भी देखा जा रहा है। अफसर जल्द ही खुलासे की बात कह रहे हैं।500 मीटर की दूरी पर लूटा मोबाइलइसी थाना इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे के लगभग बदमाशों ने मधुकांत व्यास का मोबाइल लूट लिया। वह दोपहर में अपने घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उन्हें कॉल आया वह रुके तो बदमाशों ने हाथ से मोबाइल लूटा और फरार हो गए। वह मामले की जानकारी देने थाने पहुंचे। पहले पुलिस ने आवेदन देने की बात की। तब मधुकांत व्यास से खुद सीसीटीवी फुटेज निकाले और पुलिस को सौंपे। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गौमाता बेजुबान की डंडे से मार-मार कर पैर तोड़ा गया: अपराधी पर कार्यवाही हो। उज्जैन लोकयुक्त की टीम ने की कार्यवाही