आमिर खान। इंदौर शहर में जहाँ पिछले 15 दिनों में एक नाबालिक सहित दो महिलाओं ने डिप्रेशन में आकर ऊंची बिल्डिंग से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त की।

इंदौर शहर पिछले 7 सालों से स्वछता में नम्बर वन बन रहा है, तो वही इन दिनों इंदौर शहर में डिप्रेशन में आकर सुसाइड के मामले में भी नम्बर वन बनता नजर आ रहा है ..! जहाँ पिछले दिनों की बात की जाए तो ऊंची बिल्डिंग से कूद कर नाबालिग युवती के साथ दो महिलाओ ने डिप्रेशन में आ कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

वही पहला मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र से सामने आया था जिसमे सातवी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग युवती द्वारा गेम में टास्क मिलने के दौरान मल्टी की 14 वी मंजिल से कूद कर जीवन लीला समाप्त कर ली।

तो दूसरा मामला विजय नगर के बीसीएम हाइट्स का है जहाँ 8 वी मंजिल से कूद कर टीसीएस में प्रोजेक्ट मैनेजर ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया ।

तीसरा मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है जहाँ रियल स्टेट में काम करने वाली युवती ने बिल्डिंग से कूद कर आत्म हत्या कर ली वही तीन में से दो महिला तलाक शुदा थी अपना जीवन अकेले जी रही थी जिसके कारण डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया । वही पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार सुसाइड की पूरी वजह सोशल मीडिया और मोबाइल का भी असर युवती और महिलाओ पर बहुत ज्यादा हो रहा है जिसकी वजह से एकांति जीवन जी रहे है और जिसके कुछ समय बाद डिप्रेशन में चले जाते है । इसी वजह से सुसाइड जैसी घटना इंदौर शहर में पिछले 15 दिनों में देखने को मिली है बहरहाल डिप्रेशन में आकर जो लोग सुसाइड कर रहे है उसको लेकर पुलिस द्वारा संजीवनी हेल्पलाइन नम्बर 7049108080 भी पुलिस द्वारा जारी किया गया है

इंदौर के परदेशी पूरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक ने कुछ दिनों पहले भी रेलवे पटरी पर जा कर आत्महत्या करने का कदम उठाया था फिलहाल में आत्महत्या के पीछे की वजह कोई सामने नही आई हे

युवक  नई जीवन फेल में निवास करता था। युवक का नाम नमन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी अनुसार मृतक ने कुछ दिनों पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास रेलवे पटरी पर जाकर किया था।  तो मृतक नमन ने अपने वॉट्शप स्टेट्स पर भी एक नोट लिखकर पोस्ट किया था जिसमे लिखा था के में जिस लड़की को अपनी बहन मानता हु परिवार उससे मेरे रिलेशन होने की शंका करते थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading