सीधी। विशेष संवाददाता रिपोर्ट -प्रवीण कुमार पाण्डेय, सिंगरौली/सीधी
कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में सीमांकन के लंबित मामलों के निराकरण के लिए जिले में सीमांकन का विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत जिले में 1050 सीमांकन किए गए। अपर कलेक्टर राजेश शाही सहित उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार द्वारा अभियान की सतत निगरानी की गई तथा मौके पर जाकर सीमांकन का अवलोकन भी किया गया।
विशेष अभियान के तहत तहसील गोपद बनास में 299, चुरहट में 153, रामपुर नैकिन में 202, बहरी में 103, सिहावल में 101, मझौली में 109, मड़वास में 41 एवं कुसमी में 42 सीमांकन किए गए। विशेष अभियान के लिए तहसीलवार राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों के 119 संयुक्त दल गठित किये गये थे। तहसील गोपद बनास में 28, चुरहट में 12, रामपुर नैकिन में 17, बहरी में 23, सिहावल में 16, मझौली में 8, मड़वास में 5 एवं कुसमी में 10 दलों द्वारा सीमांकन किया गया।
अपर कलेक्टर राजेश शाही ने बताया कि अभियान के दौरान सीमांकन के अधिकतम प्रकरणों के प्रयास किए गए। सभी दलों द्वारा सुबह से ही सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया गया था। लंबित प्रकरणों के निराकरण से जिले की राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति में सुधार होगा। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए इसी प्रकार के प्रयास सतत रूप से जारी रहेंगे। अपर कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी दल सीमांकन संबंधी अपनी रिपोर्ट समय-सीमा में प्रस्तुत करेंगे तथा पीठासीन अधिकारी लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading