प्रदीप चौधरी। इंदौर में 13 वर्षीय छात्रा द्वारा 14 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने में मामले में चौंकाने वाला खुलासे हुए.गेम में मिले टास्क को पूरा करने के लिए कूदी थी छात्रा…

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों पहले डीबी सिटी में मौजूद एक मल्टी की 14वीं मंजिल से कूदने वाली नाबालिक छात्रा के मामले में पुलिस को चौका देने वाले अहम सुराग मिले हैं बताया जा रहा है कि मृतक आईपैड पर एक गेम खेलती थी और उसी में मिले टास्क के बाद उसने इस तरह से कूद कर आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में काफी बारीकी से जुटी हुई है,और आईपैड के लाक खुलने के बाद पूरे ही मामले का खुलासा हो सकता है।। 

इंदौर में 13 वर्षीय अंजली के 14 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस चौकाने वाले खुलासे किए..छात्रा एक गेम खेलती थी और उस गेम में मिले टास्क को पूरा करने के लिए उसने ये कदम उठाया था पूरा मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का है लसुड़िया थाना क्षेत्र में स्थित डीबी सिटी की एक बिल्डिंग के 14 वी मंजिल से कूद कर 13 वर्षीय अंजलि ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है तो वहीं जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को यह जानकारी लगी की नाबालिक मृतिका अंजलि आईपैड पर एक रोब्लाक्स नाम का गेम खेलती थी और वह यह गेम कई घंटों खेलती थी इस गेम में अलग-अलग तरह के टास्क मिलते थे और संभवत इस गेम के दौरान अंजलि को भी इसी तरह का टास्क मिला और उसने फिर इस तरह से 14 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली , फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने आईपैड को जप्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है तो वहीं जांच पड़ताल में पुलिस को यह भी जानकारी लगी की ऑनलाइन गेम के माध्यम से अंजलि ने गेम में 45 दोस्त बना लिए थे जो गेम में उसके साथ ऑनलाइन जुड़े रहते थे वहीं अभी फिलहाल प्रारंभिक तौर पर गेम में मिले टास्क के बाद उसने इस तरह से कदम उठाया इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है लेकिन उस गेम में इस तरह के अलग-अलग टास्क मिलते थे अतः इससे अनुमान लगाया जा सकता है की मृतिका को भी कोई टास्क मिला और उसके बाद उसने इस तरह से आत्महत्या कर ली, वही लसूड़िया पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि आईपैड को जप्त कर लिया है लेकिन आईपैड में अंजलि के द्वारा ही एक लॉक लगाया गया है जिसको लेकर उसे कंपनी भेजा गया है वहां से आने के बाद इस पूरे मामले में और भी जांच पड़ताल हो सकती है तो वही पुलिस के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि अंजलि घंटो अपनी पूर्व की सहेलियों से बात करती थी बता दे अंजलि अपने माता-पिता के साथ पहले विशाखापट्टनम में रहती थी और विशाखापट्टनम के जिस स्कूल में पढ़ाई करती थी वहां की सहेलियों से वह काफी कनेक्ट थी जिसके चलते वह अपनी मां का मोबाइल लेकर घंटो उन सहेलियों से बातें किया करती थी तो वहीं कुछ चैट भी पुलिस को मिली है जो विशाखापट्टनम में रहने वाली कुछ सहेलियों की है जिसमें कई तरह के रिप्लाई अंजलि और उसकी सहेलियों के बीच में भी है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। तो वही पुलिस को जांच में यह भी जानकारी मिली है की मृतक बच्ची पबजी सहित अन्य गेम भी खेलती थी जिसके बारे में पुलिस को जानकारी लगी है ओर जानकारी के आधार पर पुलिस आने वाले दिनों में एसे गेमों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाएगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading