थाना प्रभारी बड़नगर अशोक पाटीदार की अहम भूमिका रही, एसपी ने की प्रशंसा… अशोक पाटीदार इंदौर में भी पदस्थ रह चुके, यहां भी अपने कामों की वजह से ही जाने जाते थे… आम जनता इनको हीरो मानती थी. उज्जैन। उज्जैन के थाना बड़नगर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाल अंतर्राज्यीय गैंग के पांच आरोपियों को नगद राशि 39,50,000/- रूपये के साथ गिरफ़्तार किया। बड़नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता… उज्जैन पुलिस ने इससे पहले 15 करोड़ का सट्टा पकड़ा और अब 39,50,000/ धोखाधड़ी अंतर्राज्यीय आरोपियों से जप्त किया। Ujjain police badnagar पुलिस अधीक्षक उज्जैन की भी रही अहम भूमिका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नितेश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन में थाना बडनगर पुलिस टीम द्वारा फरियादी जितेन्द्र पिता नरेन्द्र कुमार मारू के साथ घटित धोखाधड़ी के अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार कर 39,50,000/- जप्त किए। फरियादी जितेन्द्र पिता नरेन्द्र कुमार मारू घटना की जानकारी….. विवरण के साथ…..उज्जैन पुलिस को दिनांक 22.05.2024 को फरियादी जितेन्द्र पिता नरेन्द्र कुमार मारू, (उम्र 54 साल) निवासी संजना पार्क, बड़नगर के थाना बड़नगर पर शिकायती आवेदन दे कर सूचित किया की उनके साथ धोखाधड़ी हुईं हैं। लिखित आवेदन में दी गई जानकारी पर आरोपी जयेश सिंधी तथा विनोद हरयाणी के द्वारा फरियादी जितेन्द्र मारू (गेहूँ व्यापारी, उपज मण्डी बड़नगर) के दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को गुजरात के बहुत बड़ा दलाल बताते हुए बड़े व्यापारी फर्म के साथ संबंध बताए तथा गेहूँ की आवश्यकता बताते हुए फरियादी से अलग-अलग फर्म के नाम पर दिनांक 05.04.2024 से लेकर 26.04.2024 तक ऑर्डर देकर कुल 10 ट्रक गेहूँ खरीदे गये। इस 10 ट्रक गेहूँ में से आरोपियों के द्वारा 03 ट्रक गेहूँ का भुगतान किया गया तथा शेष 07 ट्रक गेहूँ के रूपयों की मांग की जाने पर आरोपियों के द्वारा आनाकानी की गई तथा अपना फोन बंद कर लिया गया। बाद में फरियादी के द्वारा आरोपियों के कस्बा देहगाँव, जिला गांधीनगर, गुजरात स्थित में ऑफिस व गोदाम को चैक करने पर बंद पाए गये। जिसके अपने साथ धोखाधड़ी की घटना का आवेदन थाने पर दिया। आवेदन पर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बड़नगर ने दिनांक 22.05.2024 को अपराध क्र. 236/2024 धारा 406, 420, 467, 468, 471 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। उज्जैन पुलिस थाना बड़नगर की कार्यवाही …..पुलिस ने संपत्ति के संबंध में शिकायत दर्ज होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की तैयारी की। थाना बड़नगर पुलिस के द्वारा अपराध संपत्ति संबंधी होने पर, गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ट अधिकारियों से उचित मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में दोनों मुख्य आरोपी के मोबाईल लोकेशन को लगातार ट्रेक किया गया। दिनांक 31.05.2024 को आरोपी विनोद हरियाणी को मोबाईल लोकेशन के आधार पर देहगाँव, जिला गांधीनगर, गुजरात से गिरफ़्तार कर थाना बड़नगर लाया गया। जिसके बाद गिरफ़्तार आरोपी से प्रकरण में शामिल अन्य साथियों के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध में आरोपी जयेश पिता ताराचंद, भावेश पिता प्रकाश सिंधी, पंकज पिता तोलाराम जैन तथा धीरू पिता दाया भाई का शामिल होना बताया । आरोपी विनोद के मेमो के आधार पर दिनांक 06.06.2024 को आरोपी जयेश को हिम्मतनगर, जिला साबरकाठा से, दिनांक 24.06.2024 को आरोपी भावेश का नाना चिरोडा जिला अहमदाबाद से, दिनांक 24.06.2024 को आरोपी पंकज तथा आरोपी धीरू को कठवाडा नारोडा, जिला अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। इन 05 गिरफ्तार आरोपियों से कुल 39,50,000/- रूपयें जप्त किए गए। धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के नाम (1) जयेश पिता ताराचंद्र सिंधी, उम्र 62 साल, नि. हिम्मत नगर, जिला साबरकाठा, गुजरात(2) विनोद पिता जगदीश हरयाणी, उम्र 39 साल, नि. देहगाँव, जिला गांधीनगर, गुजरात(3) भावेश पिता प्रकाश सिंधी, उम्र 30 साल, नि. नाना चिरौडा जिला अहमदाबाद, गुजरात(4) पंकज पिता तोलाराम जैन, उम्र 48 साल, नि. कठवाडा नारोडा जिला अहमदाबाद(5) धीरू भाई पिता दाया भाई उम्र 60 साल निवासी बापा नगर अहमदाबाद, गुजरात आरोपियों के पास से जप्त राशिः-(1) आरोपी जयेश सिंधी से 11,24,000/- रूपये(2) आरोपी विनोद हरयाणी से 5,00,000/-रूपये(3) आरोपी भावेश सिंधी से 5,01,000/- रूपये(4) आरोपी पंकज जैन से 8,69,000/- रूपये(5) आरोपी धीरू भाई से 9,56,000/- रूपये, 05 आरोपियों से कुल 39,50,000/- रूपये जप्त किया गया। इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रहीं….– अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह परमार, थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरी. हेमन्त कटारे, उप निरी. सौभागसिंह पवाँर, प्र.आर. 1306 नरेन्द्र सिंह परिहार, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, प्र.आर. 918 हेमराज खरे, आर. 1134 मंयक राव आर. 939 अजय चौहान, आर. 736 मुकेश नागर, आर. 1473 शोभित शुक्ला। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात पलिया लेमन सिटी के जस्ट पास में राम अवतार कुष्ठ धाम अलवासा के 40 कुष्ठ धाम के लोगों ने वाटर पार्क के मलिक मालपानी के खिलाफ कलेक्टर में आवेदन दिया