प्रदीप चौधरी। क्राइम ब्रांच ने आरोपीयो के कब्जे से 05 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) व 2 जिंदा राउंड जप्त किया। राजधानी दिल्ली व आसपास के राज्य, हरियाणा उत्तर प्रदेश ,पंजाब के अलग–अलग जिलों में अवैध फायर आर्म्स करते थे सफलाई ।आदतन आरोपियों के विरूद्ध हत्या का प्रयास, लूट जैसे कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज है। क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में होटल श्याम बिला के पास सरवटे बस इंदौर पर 4 व्यक्ति फायर आर्म्स सप्लाई करने के लिए घूम रहे है , मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से 4 संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम (1)साबिर पिता यासीन निवासी निवासी सुल्तान पुरी, वेस्ट दिल्ली (2) नवीन उर्फ तरुण पिता रघुवीर सिंह निवासी सुलतान पुरी, दिल्ली (3) विकास उर्फ विक्कू पिता राजेश कुमार टांक निवासी सुल्तान पुरी दिल्ली (4) संजीव कुमार उर्फ सचिन पिता प्रदीप शर्मा निवासी सुलतान पुरी, दिल्ली का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते 05 पिस्टल 2 जिंदा राउंड मिले , जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया। आरोपीयो से पूछताछ करते आरोपीयो द्वारा खरगोन के सिकलीकर से अवैध पिस्टल लाना बताया आरोपी द्वारा अभी तक 2 दर्जन से अधिक अवैध हथियार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के अलग अलग जिलों मैं खपाना स्वीकार किया l आरोपीयो के कब्जे से 05 अवैध फायर आर्म्स मय मैगजीन 2 जिंदा राउंड के जप्त कर थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मप्र विद्युत मंडल द्वारा शासन के आदेश की अनदेखी कर संविदा कर्मियों के साथ कर रहा है विश्वासघात। इंदौर 13 वर्षीय छात्रा द्वारा 14 वी मंजिल से कूदकर जीवन लीला समाप्त मामले में खुलासा