जबलपुर।ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेयजबलपुर में कलयुगी बेटे-बहू की करतूत सामने आई है। बेटे-बहू ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ ना सिर्फ जमकर मारपीट की,बल्कि उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग महिला बेटे-बहू की शिकायत लेकर एक साल से पुलिस थाने के चक्कर काट रही है। बहू-बेटे के द्वारा बुजुर्ग महिला से मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है। मामला जबलपुर के मदन महल थाना सुदामा नगर का है। बुजुर्ग महिला सरोज विश्वकर्मा ने बताया कि उसके साथ आठ सालों से मारपीट कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है। महिला सरोज विश्वकर्मा का कहना है कि बेटे-बहू के प्रताड़ना की शिकायत मदन महल थाने से लेकर कई बार एसपी ऑफिस में कई बार शिकायत की पर उन पर कार्रवाई नहीं हुई। बुजुर्ग महिला सरोज विश्वकर्मा ने बताया कि उसका बेटा गौतम विश्वकर्मा और बहू करुणा उसके साथ आठ साल से मारपीट कर रहे है। घर की बात घर पर रहे इसलिए बेटे-बहू की प्रताड़ना झेल रही थी, पर बीते कुछ दिनों से इस कदर मारना शुरु कर दिया कि पैरों में चलने लायक नहीं बची। बहू की प्रताड़ना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जहां पर कि बहू करुणा के द्वारा ताबड़तोड़ थप्पड़ बुजुर्ग महिला को मारे गए। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे सरोज को बताया। विवाद के बाद गौतम और करुणा ने बुजुर्ग महिला को घर से बाहर निकाल दिया। सरोज का कहना है कि बेटे-बहू की शिकायत लेकर मदन महल थाने गई तो पुलिस कि का कहना था कि पारिवारिक विवाद है, इसका समाधान घर पर ही करे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 157 शिक्षकों पर लटकी कार्यवाही की तलवार जाने क्यू। रीवा की पहली एयर एंबुलेंस ने भरी भोपाल के लिए ऊंची उड़ान, गोविंदलाल बने जिले के पहले व्यक्ति, जिन्हें मिली ये सुविधा।