रीवा।ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय।मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पीएम श्री योजना की शुरुआत (मार्च में लागू योजना) रीवा में एक हार्ट पेशेंट से हुई है। उन्हें एयर एंबुलेंस के द्वारा प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए ले जाया गया।आपको बता दें मऊगंज निवासी गोविंदलाल तिवारी जिन्हें हार्ट की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था पर हालत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें भोपाल रेफर किया गया रीवा से भोपाल का सफर उन्होंने पीएम श्री योजना के अंतर्गत मिलने वाली एयर एंबुलेंस की निशुल्क सुविधा से की। एयर एम्बुलेंस की पहली सुविधा जिले में इनको रीवा के मऊगंज जिले के देवतालाब स्थित 50 वर्षी गोविंद लाल तिवारी को रविवार की रात अचानक सीने में दर्द हुआ परिजन गोविंद लाल की हालत को देखते हुए रीवा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने पीड़ित को प्राथमिक उपचार दिया रोगी की हालत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रदेश की राजधानी भोपाल रेफर किया गया। इस गंभीर हालत में एंबुलेंस से लेकर सुरक्षित भोपाल पहुंचना मुश्किल था। फिर पीड़ित को पीएम श्री योजना के अंतर्गत एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया क्या है पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजनापीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना मध्य प्रदेश गवर्नमेंट की बड़ी योजना है इस योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव इसी वर्ष 2 मार्च को किए थे इसके अंतर्गत सभी आम लोगों को बेहतर और तुरंत इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है। खास बात है कि यह पूरी तरह से निशुल्क सुविधा होती है पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना का लाभ उन पेशेंट को दिया जाता है जिनकी हालत गंभीर होती है और उन्हें तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है ऐसे में एयर एंबुलेंस की सहायता से मरीजों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया जाता है। रीवा जिले के पहले लाभार्थी बने गोविंदलाल, मिली यह सुविधामध्य प्रदेश सरकार की योजना पीएम श्री का लाभ अब दिखना शुरू हो गया है इस योजना का लाभ रीवा के मऊगंज निवासी गोविंदलाल तिवारी को मिला है। गोविंदलाल हार्ट के पेशेंट थे और उन्हें एक दिन सीने में दर्द हुआ जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया पर हालत में सुधार न होने के चलते उन्हें भोपाल रेफर किया गया था। ऐसे में उन्हें रीवा से पीएम श्री एयर एंबुलेंस की निशुल्क सुविधा से ले जाया गया ऐसे में गोविंद लाल पहले लाभार्थी बने जिन्हें जिले में एयर एंबुलेंस की सुविधा मिली है। गोविंद लाल के परिजनों ने की योजना की तारीखगोविंद लाल तिवारी की बहन ने कहा कि ” मेरे भाई को रविवार की रात हार्ट अटैक की शिकायत हुई उनका इलाज रीवा के मेडिकल कॉलेज में कराया गया बेहतर इलाज के लिए हम लोगों ने भाई गोविंद लाल को भोपाल ले जाने के बारे में सोचा। इसके बाद सीएम मोहन यादव के द्वारा शुरू की गई पीएम श्री एंबुलेंस की सुविधा का हमें लाभ मिला है बिना किसी खर्च के हम उपचार के लिए अपने भाई को भोपाल ले जा रहे हैं। इस सुविधा के लिए मैं मध्य प्रदेश सरकार और डिप्टी सीएम लोग स्वस्थ एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला विधायक सांसद प्रतिनिधियों की प्रशंसा करते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बहु बेटे ने अपनी मां को पीट कर घर से बाहर निकाला। Amazon.in पर होम, किचन और आउटडोर उत्पादों के लिए मध्य प्रदेश सबसे पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन में से एक बन कर सामने आया है