शाजापुर।ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेयजिले के दुपाडा की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला की उसके पति ने चाकु से कई वार कर हत्त्या कर दी, मामले कि जानकारी लगते ही लालघाटी पुलिस मौके पर पहुची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाये जंहा शव का पीएम कर शव को उसके परिजनों को सोप दिया गया वंही लालघाटी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच मे लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपाडा की रहने वाली रुखसार का विवाह गुर्जर बापचा जिला देवास में टीपू उर्फ शाहरिया से हुआ था जो शादी के बाद से ही नशे में अपनी पत्नी को पिटाई करता था शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और उसने चाकू से अपनी पत्नी रुखसार के ऊपर हमला बोल दिया। जिसमें रुखसार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन इस घटना का प्रत्यकदर्शी रुखसार का बेटा रहा जिसके सामने उसके पिता ने उसकी मां को चाकू से गोद कर मार डाला। परिवारजन मौका स्थल पहुंचे और रुखसार को लेकर दुपाडा पहुंचे जिसकी सूचना मिलने पर लालघाटी पुलिस मौका स्थल पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाइ। जहां से पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है वही लालघाटी पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का प्रकरण पंजीकृत कर लिया है,आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दो स्टूडेंट और होमगार्ड सैनिक की गोली मारकर की हत्या। क्या इंदौर नगर निगम इस सुलभ शौचालय को भी तोड़ेगा ?