झांसी। उत्तप्रदेश के झांसी जिले में रविवार को शादी से कुछ समय पहले एक सिरफिरे युवक ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक युवती का प्रेमी था। मिली जानकारी के अनुसार सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नैंसी गार्डन में रविवार की रात विवाह समारोह का आयोजन हो रहा था। दुल्हन काजल अहिरवार पास में ही स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी। इसी दरम्यान वहां पहुंचे एक युवक ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुँचे और काजल को घायलावस्था में अस्पताल ले गए। वहाँ उसकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।आनन-फानन दुल्हन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी युवक दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोर्ट मे पेशी करने गया हत्या का आरोपी हुआ फरार। अश्लील विज्ञापन पर फिल्म निर्माता एवं निदेशक मनीष शाह को मांगी पड़ी माफ़ी।