रीवा/ रीवा प्रांतीय कलाकार संघ रीवा द्वारा विभिन्न संस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की श्रँखला में वर्तमान समय की अत्यंत ज्वलंत समस्या बढ़ता हुआ अपराध है जिसमें नियंत्रण के लिए भारतीय संस्कृत की भूमिका विषय पर भव्य सेमीनार का आयोजन रीवा मानस भवन में आयोजित किया गया ।जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्य लोकायुक्त माननीय न्यायमूर्ति श्री सत्येन्द्र सिंह की गरिमामय उपस्थित उल्लेखनीय रही। उक्त आयोजन में माननीय लोकायुक्त द्वारा अपने विस्तृत उद्बोधन में अपराध के बढ़ते हुए प्रभाव तथा अपराध के विभिन्न स्वरुपों पर प्रकाश डालते हुए समाज में नैतिकता के तीव्र गति से हो रहे पतन पर चिंता व्यक्त की गई तथा समाज सुधार तथा अपराध नियंत्रण का एक मात्र साधन भारतीय संस्कृत को बताया गया साथ ही समाज के प्रबुद्ध लोगों को इस दिशा में आगे बढ़कर प्रयास करने की प्रेरणा भी दी गई। उक्त अवसर पर स्टेट वार काउंसिल के सदस्य तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह द्वारा भी सारगर्भित व्याख्यान दिया गया अन्य वक्ताओं मे प्रख्यात विद्वान पूर्व प्रधान ज़िला न्यायाधीश ए के सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सिकरवार, हितेंद्रनाथ शर्मा द्वारा भी व्याख्यान दिया गया। मानस मण्डल के अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय द्वारा भी अपने विचार रखे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त गोपाल सिंह धाकड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनकर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थित उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन प्रातीय कलाकार संघ के संयोजक राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में एक महिला समेत 50 नग बकरियों ने दम तोड़ा। इंदौर में देर रात झमाझम बारिश… तेज हवाएं…