इंदौर। मोहम्मद शाहिद… इस युगी जीवन में शिक्षित होना कितना महत्वपूर्ण है यह कोई अशिक्षित ही बता सकता है। इस सदी में सभी कार्यों के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा, जिसके लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। ऐसे में वह लोग जो दिव्यांग है उनके लिए इन्दौर से “वी रिंग द बेल कैपन” की शुरुआत की गई है। डायोसिस सोशल सर्विस सोसायटी ने दिव्यांगो के सम्मान अधिकार के लिए इस मुहिम की खास शुरुआत की उनके द्वारा बताया गया की अब तक इसके तहत कितने कार्यक्रम किए गए।इंदौर डायोसीस सोशल सर्विस सोसायटी के तत्वाधान मे जनविकास समिति वाराणासी के प्रायोजन से “वी रिंग द बेल कैंपन” का शुभारंभ किया गया अभिनव नगर,पवनपूरी आंगनवाड़ी व न्यू भारती विद्या मंदिर में किया गया । यह कार्यक्रम का उददे्श्य दिव्यांग बच्चों को स्कूल मे प्रवेश दिलवाने व समान अधिकार दिलवाने के लिए किया गया था यह अभियान दिनांक 15 जून से शुरू हुआ और 25 जून तक चलेगा। इस अवसर पर करीब 300 बच्चों ने भाग लिया । संस्था र्निदेशक फादर मार्टिन कुजूर व सह निदेशिका सिलीना कार्यक्रम समन्वयक नीता राठौर व नीलिमा मिंज,जकारीयस बारा ने कार्यक्रम का संचालन किया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नमो ग्रुप फाउंडेश के द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एनडीए के कंधे पर चढ़कर बेताल की वापसी के मंसूबे साधती भाजपा