प्रदीप चौधरी। NNET नीट-यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पहली एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने ये एफआईआर शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मामला दर्ज किया है। सीबीआई इस मामले में राज्यों में दर्ज एफआईआर को भी टेक ओवर करेगी। वहीं राज्यों ने जो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, उन्हें भी सीबीआई कस्टडी में लेगी। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक समीक्षा की है। जिसके बाद इस मामले को सीबीआई को सौंपा गया है। NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा… • 34 उम्मीदवारों को 30-40 लाख रुपये में बेचे गए नीट के पेपर • अब तक 13 उम्मीदवारों की गिरफ्तारी. पेपर लीक में इंटर स्टेट गैंग काम कर रहा था • पटना पुलिस को 5 मई को गड़बड़ी की जानकारी मिली • झारखंड नंबर की डस्टर कार में सवार लोगों की जानकारी • ये लोग परीक्षा केंद्र के आसपास मंडरा रहे थे. कार को बेली रोड पर पकड़ा गया• कार से तीन लोग पकड़े गए. सिकंदर यादवेंदु, अखिलेश कुमार, बिट्टू कुमार पकड़े गए • कार से चार उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड मिले. इन चारों से सिकंदर ने सेटिंग की थी • सिकंदर ने संजीव सिंह रॉकी, नीतीश और अमित आनंद का नाम लिया. ये लोग इसी गैंग के सदस्य थे • नीतीश कुमार पहले भी पेपर लीक में गिरफ्तार हुआ था• सिकंदर ने अमित को उम्मीदवार दिए. अमित ने नीतीश को उम्मीदवार दिए. नीतीश ने चारों को नीट के पेपर दिए • आयुष राज, रोल नंबर-1502270126 अभिषेक कुमार, रोल नंबर-1502600112 शिवनंदन कुमार, रोल नंबर – 1502290068 अनुराग यादव, रोल नबंर-1502041107 चारों उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया. चारों ने अहम खुलासे किए • इन्हें पटना के लर्न बॉयज हॉस्टल, लर्न प्ले स्कूल में जवाब रटाए गए • 17 मई को EOU ने जांच शुरू की. EOU को नीट यूजी का एक अधजला पेपर मिला • पेपर का बुकलेट नंबर था-6136488. बुकलेट में 68 सवाल दिख रहे थे • ऑरिजनल पेपर से सभी 68 सवाल मेल खा रहे थे. बिहार EOU ने शिक्षा मंत्रालय को सौंपी है रिपोर्ट Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने कर दिया नया कांड महिला से 55 लाख हड़पने का आरोप जिले के थाना अमिलिया अंतर्गत चुरहट मुख्य मार्ग के ग्राम डिहुली में दिन के तकरीबन एक से 1:30 बजे के मध्य दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।