सीधी। प्रवीण कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट।जिले के थाना अमिलिया अंतर्गत चुरहट मुख्य मार्ग के ग्राम डिहुली में दिन के तकरीबन एक से 1:30 बजे के मध्य दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की सीधी की ओर से अमिलिया जा रही बस क्रमांक MP53P0384 और अमिलिया की ओर से पटपरा जा रहा साइकिल सवार को शराब के नशे में धुत बस चालक तेज रफ्तार बस लेकर अनियंत्रित होकर कुचल दिया जहां मौके पर ही साइकिल चालक की मौत हो गई। सूत्र बताते हैं कि बस को बस चालक नहीं बल्कि बस का क्लीनर चल रहा था जो अब बस चालक ईतनी सकरी रोडो को ट्रेनिंग हाल बना चुके हैंऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं होती ही रहती है पर जिले के जो परिवहन अधिकारी है कभी बहनों चेकिंग नही लगते और ना तो जांच।जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की साइकिल सवार मृतक का नाम सुदर्शन पटेल पिता शिवनारायण पटेल निवासी ग्राम खड़वड़ा उम्र तकरीबन 40 से 45 वर्ष को बुरी तरह से कुचल दिए जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गईघटना की जानकारी लगते ही नजदीकी थाना प्रभारी आर.के. वैश्य की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव क स्थल पंचनामा करते हुए दस्तेआब कर सिहावल शव परीक्षण ग्रह के लिए भेज दिया गया है।जहां शव परीक्षण उपरांत मर्ग कायम कर लाश अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है फिलहाल उक्त मामले को लेकर थाना अमिलिया पुलिस की विवेचना जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन CBI ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दर्ज की पहली FIR, एक्शन में शिक्षा मंत्रालय आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में एक महिला समेत 50 नग बकरियों ने दम तोड़ा।