आमिर खान।

थाना प्रभारी चंदन नगर इंद्रमणि पटेल ने किया जन संवाद नशे के विरूद्ध किया जागरूक

चंदन नगर पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर दिलायी नशे से दूर रहने की शपथ ।

इंदौर  थाना चंदन नगर के दूध डेयरी मैदान धार रोड में नशा मुक्ति जन जागृति के संबंध में बैठक की गई जिसमें लोगो को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक नुकसान के संबंध में लोगो को समझाईश दी गई कार्यक्रम में करीब 100 महिलाएं व पुरूष शामिल हुए ।


बीबीए की छात्रा के साथ गलत रिचार्ज में डबल पैसा लौटाने को लेकर आनलाईन धोखाधडी

रिचार्ज का पैसा दोगुना लौटाने के नाम पर मोबाईल एप डाउनलोड कराकर की गई धोखाधडी

एप में नम्बर वेरिफाई करने के नाम पर 4141/- रूपयो का पिन नम्बर बताकर की धोखाधडी ।

सायबर हेल्प डेस्क जोन-1 की त्वरित कार्यवाही आनलाईन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर आऱोपी का बैंक खाता कराया फ्रीज इंदौर महानगरीय पुलिस जोन वन में साइबर अपराधों के ऊपर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस उपायुक्त श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त श्री आलोक कुमार शर्मा को साइबर हेल्प डेस्क जोन 1 का नोडल अधिकारी बनाकर साइबर अपराधों के ऊपर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम में जोन 1 के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जिस संबंध में थाना तेजाजी नगर में आज आवेदिका पूजा शाह जो थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में रहने वाली है तथा बीबीए 2nd year की छात्रा है द्वारा शिकायत की गई कि आज दिनांक 21.06.2024 को वह अपने एयरटेल के मोबाईल नम्बर को आनलाईन रिचार्ज कर रही थी, आवेदिका की सिम एयरटेल कम्पनी की थी लेकिन गलती से आवेदिका द्वारा vi ( idea Vodafone) select हो गया और 270 रूपये का रिचार्ज हो गया और पैसे बैंक खाते से कट गये । इस पर आवेदिका द्वारा यूट्यूब पर देखा गया कि गलती से रिचार्ज होने पर क्या पैसे वापस हो सकते है ? इससे उसे यह जानकारी मिली की आप अपनी सिम की कम्पनी के कस्टमर केयर से बात कर पैसे वापस ले सकते है । आवेदिका द्वारा आनलाईन एयरटेल कस्टमर केयर का नम्बर सर्च किया गया जिस पर उसे 8309008419 मिला जिस पर आवेदिका द्वारा फोन किया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि आपने हमारे इस नम्बर पर सम्पर्क किया है, आपको डबल पैसा वापस मिलेगा । आपको बस AWAL DESK APP डाउनलोड करना है, जिस पर आवेदिका द्वारा उक्त मोबाईल एप्लीकेशन डाउनलोड किया गया तथा पुनः उसी नम्बर पर बात की जिन्होनें बताया कि आपका मोबाईल नम्बर वेरिफाई करने रकने के लिये आपको एक पिन नम्बर बोल रहे है वह एप में डालना है फिर आपका पैसा वापस आ जायगा, सामने से 4141 पिन नम्बर बोला गया जिसको आवेदिका द्वारा एप डाला गया तथा यूपीआई के माध्यम से उसके यूनियन बैंक के खाते से 4141 रूपये कट गये । इस पर आवेदिका द्वारा कहा गया कि मेरे तो बैंक खाते से 4141 रूपये कट गये है, इस पर उन्होनें कहा कि आपका पैसा 10 मिनट में वापस आ जाएगा और रिचार्ज का पैसा भी वापस आ जाएगा । जब पैसा वापस नही आया तो आवेदिका द्वारा लगातार 2-3 बार फोन किया गया तो उन्होनें कहा कि आप वीडियों कॉल करिये इस पर पीडिता द्वारा वीडियो कॉल नही किया गया तो उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया, तो पीडिता को समझ में आया कि उसके साथ रिचार्ज का पैसा लौटाने के नाम पर धोखाधडी हुई है । इसके बाद पीडिता द्वारा सायबर हेल्प डेस्क जोन-01, इन्दौर थाना तेजाजी नगर इन्दौर में संपर्क किया गया जहां पर तत्काल पीडिता की साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई तथा सस्पेक्ट बैंक एकाउण्ट को फ्रीज कराया गया ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading