श्री श्याम वन्दना महोत्सव बागपत में दिल्ली एनसीआर की राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

श्री श्याम वन्दना महोत्सव बागपत के आयोजन में सहयोग करने वाले सहयोगियों और अतिथियों का आयोजनकर्त्ताओं ने पगड़ी, माला व पटका पहनाकर किया भव्य स्वागत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में द्वितीय वार्षिक श्री श्याम वन्दना महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में दिल्ली एनसीआर की धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। आयोजन समिति ने श्री श्याम वन्दना महोत्सव बागपत के सभी सहयोगियों और अतिथियों का पगड़ी, माला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अमनदीप सिंह और प्रीत पाल सिंह की खालसा टर्बन हब की पगड़ियों की खूब प्रशंसा हुई। महोत्सव में मध्य प्रदेश की वैष्णवी शर्मा व अंजली शर्मा, ग्वालियर के मनोज शर्मा पागल, वृन्दावन के रसिक सन्त बाबा हाउ बिलाऊ बिहारी दास जी महाराज, पूजा सखी श्री धाम की साध्वी दीदी सहित अनेकों प्रसिद्ध भजन गायकों ने श्री श्याम बाबा जी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंच का संचालन गुलशन खन्ना ने किया। महोत्सव में श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। महोत्सव में सभी श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई लगायी गयी और छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजीव उर्फ राजू गर्ग आढ़ती द्वारा महोत्सव में आये श्रद्धालुओं के लिए शर्बत वितरण का पंड़ाल लगाया गया। गौरव जैन, मोहित जैन, अजय जैन, अंकित जैन आदि द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंड़ाई और भोजन की व्यवस्था की गयी। महोत्सव में लगी अनेकों दुकानों से श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। संकीर्तन का लाईव प्रसारण यू-टयूब और फेसबुक पर केटूएस फिल्म द्वारा किया गया। समापन अवसर पर श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मण्ड़ल बागपत की और से सोनीपत धाम के प्रधान राकेश मित्तल, महोत्सव में आने वाले समस्त अतिथियों, श्रद्धालुओं और महोत्सव में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रकाश वीर चौधरी, ललित माधव दास, रमेश वर्मा, अमित चंदौरिया, ललित शर्मा, गौरव गुप्ता, नीरज वर्मा, अर्पित गुप्ता, विवेक गोयल, सीताराम गुप्ता, आकाश कौशिक, गौरव छोटू, मन्नू शर्मा, अनुज, आकाश सेठी, राजपूत विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध समाजसेवी अजय चौहान, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, समाजसेवी श्री चौहान, संजय मल्होत्रा, समाजसेवी नीरज नैन, सुजीत लखेरा, सन्नी गुप्ता खेकड़ा, डाक्टर करणवीर सिंह, संजय रूहेला सभासद, प्रिंस निरोजपुर गुर्जर वाले सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading