बेतवा नदी के पास स्थित इस नहर के द्वारा क्षेत्र की कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

विशेष संवाददाता ब्यूरो चीफ -प्रवीण कुमार पाण्डेय  // नहर का इस तरह से रहस्यमय तरीके से गायब होने को लेकर सभी अधिकारी हैरान हो गए हैं नहर के लिए जिम्मेदार सरकारी विभाग ने नहर की गायब जमीन का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग की सहायता ली है।

दौलतपुर और मदनखेड़ा में सिंचाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक नहर का निर्माण किया गया था। जिससे किसानों को सिंचाई की पानी उपलब्धता कराने एवं कृषि उत्पादकता बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था बेतवा नदी के पास स्थित इस नहर के द्वारा क्षेत्र की कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी।

स्थानीय निवासी बसंत कुमार कुशवाहा के द्वारा मीडिया को बताया गया कि जब हम लोग छोटे थे तो नहर के पानी में स्नान किया करते थे। लेकिन ,अब यह गायब हो चुकी है. गायब होने के साथ ही नहर के किनारे लगी लाखों रुपए की पानी उठाने वाली मशीन चोरी हो गई है।

नहर के मामलों पर नजर रखने वाले विभाग के द्वारा राजस्व विभाग से नहर की जमीन की सही स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।

प्रदेश के विदिशा जिला के कलेक्टर बुद्धेश्वर वैद्य ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। नहर की खोज करने और गहन जांच की जाएगी नहर की जमीन पर किन लोगों ने कब्जा किया है तथा सरकारी जमीन को मुक्त भी कराया जाएगा।

मामला 1980 का है जब सरकार के द्वारा जमीन का अधिग्रहण किया गया था और किसानों को उचित मुआवजा दिया गया था। वर्षों से इस क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी निर्मित होने लगी।

कॉलोनी और विकास आड़ में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण एक मुद्दा बन गया था नहर को कब गायब किया गया इसकी जानकारी रहस्य में तरीके से डूब गई।

गायब हुई नहर की यह जमीन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र में है सरकारी अधिकारियों में चिंता हो गई है।

स्थानीय लोगों ने कहा है कि वह इस बात को नजर बनाए हुए हैं कि मामले में जांच कैसे आगे बढ़ती है और चाहते हैं की नहर को एक बार फिर से बहाल किया जाए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading